विज्ञापन

'तारक मेहता' में बूढ़ा बनकर मिली पहचान, जेठालाल के 'बापूजी' बनने के लिए 283 बार मुंडवाया सिर, लोग छूने लगे थे पैर

35 साल की उम्र में अमित भट्ट ने 'बापूजी' का किरदार निभाया और उसे असली दिखाने के लिए 283 बार सिर मुंडवाया. उनकी एक्टिंग इतनी दमदार थी कि लोग उन्हें सचमुच बुजुर्ग समझकर पैर छूने लगे थे.

'तारक मेहता' में बूढ़ा बनकर मिली पहचान, जेठालाल के 'बापूजी' बनने के लिए 283 बार मुंडवाया सिर, लोग छूने लगे थे पैर
जब 35 साल का एक्टर बन गया सबका 'बापूजी'
NDTV

कल्पना कीजिए, आपकी उम्र सिर्फ 35 साल हो और लोग आपको देखकर आशीर्वाद लेने लगें. सड़क पर मिलते ही पैर छू लें और आपको परिवार के सबसे बड़े बुजुर्ग जैसा सम्मान दें. सुनने में ये किसी फिल्म की कहानी लग सकती है, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'बापूजी' यानी अमित भट्ट के साथ ऐसा सच में हुआ था. टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के पिता 'बापूजी' का स्क्रीन पर सख्त अंदाज, सफेद कपड़े और बुजुर्गों वाली बॉडी लैंग्वेज के साथ नजर आने वाले अमित भट्ट ने इस रोल को इतना असली बना दिया था कि लोग उन्हें सचमुच उम्रदराज व्यक्ति समझने लगे थे. हाल ही में यूट्यूब चैनल The Moi Blog अमित भट्ट ने इस किरदार से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाए. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि 'बापूजी' बनने के लिए उन्हें करीब 283 बार सिर मुंडवाना पड़ा था और हालत ये हो गई थी कि उनसे उम्र में बड़े लोग भी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने लगे थे.

ये भी पढ़ें; बंटवारा 1947 में सनी देओल निभा रहे मुस्लिम किरदार, जानें प्रीति जिंटा से शबाना आजमी हैं किस किरदार में 

जब 35 साल के एक्टर को मिला बुजुर्ग का रोल

आज अमित भट्ट को देखकर लोगों के दिमाग में सबसे पहले 'बापूजी' का चेहरा आता है. लेकिन जब उन्हें ये रोल ऑफर हुआ था, तब उनकी उम्र सिर्फ 35 साल थी. आमतौर पर इस उम्र में एक्टर हीरो या यंग रोल निभाते हैं, लेकिन अमित के हिस्से में एक बुजुर्ग पिता का रोल आया. शुरुआत में ये चुनौती आसान नहीं थी, क्योंकि दर्शकों को यकीन दिलाना था कि वो सचमुच परिवार के सबसे बड़े सदस्य हैं.

मेकअप रूम में बीत जाते थे कई घंटे

पॉडकास्ट में अमित भट्ट ने बताया कि शो के शुरुआती दिनों में उन्हें गंजा दिखाने के लिए विग का इस्तेमाल किया जाता था. हर दिन शूटिंग से पहले लंबा मेकअप सेशन चलता था. सिर्फ लुक तैयार करने में ही करीब दो घंटे लग जाते थे. कैमरे पर सब कुछ ठीक दिखे, इसके लिए पूरी टीम मेहनत करती थी. लेकिन धीरे-धीरे ये तरीका उनके लिए मुश्किल बनने लगा.

विग से परेशान होकर लिया बड़ा फैसला

गर्मी, लंबे शूटिंग शेड्यूल और लगातार विग पहनने की वजह से अमित काफी परेशान रहने लगे थे. कई बार कैमरे पर भी विग का असर साफ दिखाई देता था. ऐसे में उन्होंने तय किया कि अगर किरदार को पूरी तरह असली बनाना है तो कुछ बड़ा करना होगा. फिर एक दिन वो सैलून पहुंचे और अपना सिर पूरी तरह मुंडवा लिया. इस फैसले के बाद उनका लुक पहले से कहीं ज्यादा नेचुरल लगने लगा.

283 बार सिर मुंडवाने के पीछे की कहानी

सिर मुंडवाने के बाद भी मुश्किलें खत्म नहीं हुईं. अमित भट्ट ने बताया कि शो के शुरुआती दो सालों तक उन्हें हर दूसरे दिन सिर साफ करवाना पड़ता था ताकि लुक में कोई बदलाव न दिखे. इसी वजह से उन्होंने करीब 283 बार अपना सिर मुंडवाया. ये सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं, लेकिन अमित के लिए किरदार की डिमांड सबसे ज्यादा जरूरी थी.

जब लोग सच में समझने लगे थे 'बापूजी'

अमित भट्ट की मेहनत रंग लाई. उनका लुक, बोलने का अंदाज और एक्टिंग इतनी शानदार थी कि दर्शक उन्हें किरदार से अलग करके देख ही नहीं पाए. कई बार उनसे उम्र में बड़े लोग भी उनके पैर छू लेते थे. कुछ लोग उन्हें देखकर सीधे 'बापूजी' कहकर बुलाते थे. शुरुआत में उन्हें ये सब देखकर हैरानी होती थी, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि ये प्यार उस किरदार के लिए है, जिसने लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली है.

थिएटर का अनुभव आया काम

अमित भट्ट ने बताया कि थिएटर में बिताए गए सालों ने उन्हें अलग-अलग उम्र के किरदार निभाना सिखाया था. करीब 15 साल के थिएटर अनुभव ने उन्हें 'बापूजी' जैसे रोल को समझने और निभाने में काफी मदद की. शायद यही वजह है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी लोग उन्हें उनके असली नाम से कम और 'बापूजी' के नाम से ज्यादा जानते हैं. टीवी की दुनिया में ऐसे किरदार बहुत कम बनते हैं, जो कलाकार की पहचान से भी बड़े हो जाएं, और 'बापूजी' उन्हीं में से एक हैं.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
सीनियर न्यूज राइटर
आनंद कश्यप को 10 का डिजिटल मीडिया का अनुभव. 2016 से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल से की, फिर दैनिक जागरण के एंटरटे... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Amit Bhatt, Amit Bhatt Aka Champak Chacha, Amit Bhatt Age, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com