विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2020

तापसी पन्नू अपने घर का बिजली बिल देखकर हुईं हैरान, ट्वीट कर बोलीं- यह उस अपार्टमेंट का बिल है, जिसमें कोई नहीं...

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपने घर का ज्यादा बिल देखकर हैरान हो गईं, जिसके बाद उन्होंने बिजली कंपनी को फटकार लगा दी.

तापसी पन्नू अपने घर का बिजली बिल देखकर हुईं हैरान, ट्वीट कर बोलीं- यह उस अपार्टमेंट का बिल है, जिसमें कोई नहीं...
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का ट्वीट हुआ वायरल
  • तापसी पन्नू का ट्वीट हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस के घर का आया बहुत ज्यादा बिल
  • ट्वीट कर बिजली कंपनी को लगाई फटकार
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय जनता के सामने रखती नजर आ जाती है. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस तापसी पन्नू तब हैरान और परेशान हो गईं जब उन्होंने अपने घर का बिजली बिल देखा. इस बात की जानकारी तापसी पन्नू (Taapsee Pannu Twitter) ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी. दरअसल, एक्ट्रेस के घर का एक महीने का बिजली बिल 36 हजार रुपये आया. बता दें, देश में पिछले 3 महीने से लॉकडाउन जारी है, ऐसे में तापसी पन्नू अपने पिछले महीने का बिल देखकर हैरान हैं क्योंकि उन्होंने अपने घर के लिए ना तो कोई नया उपकरण खरीदा है, और ना ही वह बिजली का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं. 


एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लॉकडाउन के 3 महीने और मुझे आश्चर्य है कि मैंने पिछले महीने अपने अपार्टमेंट में किस नए उपकरण का उपयोग किया है या खरीदा है, जो मेरे बिजली बिल में इस तरह की वृद्धि हुई है. अदानी इलेक्ट्रिक्स आप किस तरह का पावर हम लोगों के लिए चार्ज कर रहे हैं.' एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "और यह उस अपार्टमेंट का बिल है, जिसमें कोई नहीं रहता और हफ्त में केवल एक बार साफ-सफाई करने के लिए जाना होता है."


तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने आगे कहा, "मुझे अब चिंता हो रही है कि कोई हमारी बिना जानकारी के अपार्टमेंट का इस्तेमाल कर रहा है और आपने इस बात को उजागर करने में आपने मेरी मदद की है." तापसी पन्नू का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, आखिरी बार एक्ट्रेस तापसी पन्नू फिल्म 'थप्पड़' में नजर आईं थीं. इस फिल्म से एक्ट्रेस ने खूब बाहबाही बटोरी थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taapsee Pannu, Taapsee Pannu Twitter, Taapsee Pannu Tweet Viral, Taapsee Pannu On Electricity Bill, Taapsee Pannu Electricity Bill Rises, Taapsee Pannu Tweet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com