विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2019

स्वरा भास्कर का JNU के छात्रों पर Tweet हुआ वायरल, बोलीं- दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज क्यों किया...

JNU के छात्र इन दिनों फीस में वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने दिल्ली पुलिस के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर ट्वीट किया है...

स्वरा भास्कर का JNU के छात्रों पर Tweet हुआ वायरल, बोलीं- दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज क्यों किया...
JNU के छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट
  • स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट
  • छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर कही यह बात
  • वायरल हो रहा है स्वरा भास्कर का ट्वीट
नई दिल्ली:

JNU के छात्र इन दिनों फीस में वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया है, जिसमें कई छात्र घायल भी हो गए हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर जोरदार रिएक्शन आ रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने दिल्ली पुलिस के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर ट्वीट किया है और स्वरा भास्कर का यह ट्वीट काफी वायरल भी हो रहा है. वैसे भी बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) को सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी के लिए पहचाना जाता है, और उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सवालिया निशान भी लगाया है.

बॉलीवुड के मशहूर राइटर ने किया Tweet, बोले- पगला गए हैं JNU के छात्र छात्राएं, Taxpayers के पैसों से...

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने JNU के छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर ट्वीट किया है, 'JNU में फीस वृद्धि को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्च क्यों किया? वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर रहे थे. वैध इसलिए क्योंकि अगर फीस बढ़ोतरी को लागू कर दिया गया तो 43 फीसदी छात्र अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाएंगे.' इस तरह स्वरा भास्कर ने JNU के छात्रों को पेश आने वाली समस्या की ओर इशारा किया है. 

कपिल शर्मा ने एक बार फिर साधा अर्चना पूरन सिंह पर निशाना, बोले- दो साल पहले तक तो...

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने JNU के छात्रों को लेकर एक और ट्वीट भी किया था. उन्होंने लिखाः 'JNU के छात्र फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भारत में जन्मे सभी बच्चों के लिए कर रहे हैं, यही नहीं यह कम आय वाले परिवारों में जन्मे बच्चों के लिए भी है. क्वालिटी हायर एजुकेशन सिर्फ कुछ ऐसे लोगों की बपौती क्यों रहे जो संसासधनों से लैस हैं?' इस तरह स्वरा भास्कर ने फीस वृद्धि को लेकर सवाल भी किया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swara Bhaskar, JNU Fee Hike, JNU Students Protest, JNU Students Protest Fee Hike, Lathi Charge On JNU Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com