- सुजैन खान ने शेयर किया वीडियो
- पिता संजय खान भी आए नजर
- ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ हैं सुजैन
सुजैन खान (Sussanne Khan) अपनी फिटनेस को लेकर आये दिन चर्चा में रहती हैं. उनकी वर्क आउट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती हैं. इसी बीच सुजैन खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने पिता संजय खान के साथ दिखाई दे रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय खान अपने सामने रखे हुए केक काट रहे हैं, जिसके बाद सभी ‘हैप्पी बर्थडे टू यू' गाने लग जाते हैं. वीडियो को सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
सुजैन खान ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो
वीडियो को शेयर करते हुए सुजैन ने एक बड़ा सा कैप्शन भी दिया है. वे लिखती हैं, ‘मेरी खूबसूरत फैमिली. द बेस्ट, खासतौर पर टैलेंटेड, क्रिएटिव थिंकर्स (कभी कभी सनकी), गुस्से में भी मजाकिया...मेरा यह अद्भुत ग्रुप, जो मनोरंजन, रोना, हंसना और एक दूसरे का समर्थन करता है. और मैं सबसे ज्यादा लकी हूं क्योंकि ये एंजेल्स मेरे पास नॉन-स्टॉप और लगातार हैं'. सुजैन खान के इस पोस्ट को उनके फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और वे इस पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ हैं सुजैन खान
सुजैन खान बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ हैं. दोनों की शादी साल 2000 में हुई थी, जो कि 2014 तक ही चल पाई थी. इस साल दोनों ने तलाक ले लिया था. हालांकि तलाक के बाद भी दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और कई बार साथ टाइम बिताते हुए देखे जाते हैं. ऋतिक और सुजैन के रेहान और रिदान नाम के दो बेटे भी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं