विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2018

सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स चेल्सी स्मिथ को पहनाया था ताज, कैंसर से निधन पर यूं किया याद

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स (Miss Universe) सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने मिस यूनिवर्स-1995 चेल्सी स्मिथ (Chelsi Smith) को उनके निधन पर याद किया है.

सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स चेल्सी स्मिथ को पहनाया था ताज, कैंसर से निधन पर यूं किया याद
मिस यूनिवर्स-1995 चेल्सी स्मिथ के निधन पर इमोशनल हुईं सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)
  • चेल्सी स्मिथ का कैंसर से निधन
  • 45 वर्ष की थीं चेल्सी
  • सुष्मिता ने पहनाया था ताज
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स (Miss Universe) सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स-1995 चेल्सी स्मिथ (Chelsi Smith) को उनके निधन पर याद किया है. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने अपने ट्विटर एकाउंट पर चेल्सी स्मिथ के साथ तस्वीर भी डाली है. 1995 में सुष्मिता सेन ने ही चेल्सी स्मिथ को ब्रह्मांड सुंदरी का ताज पहनाया था. चेल्सी स्मिथ का शनिवार को लिवर के कैंसर की वजह से निधन हो गया था. चेल्सी स्मिथ (Chelsi Smith) 45 वर्ष की थीं. सुष्मिता सेन ने ट्वीट करके चेल्सी के निधन पर शोक जताया है.

 
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने ट्वीट किया, "मुझे उनकी मुस्कान और उनका दरियादिल रवैया बेहद पसंद था. मेरी प्यारी दोस्त की आत्मा को शांति मिले. मिस यूनिवर्स-1995 स्मिथ."

इस पोस्ट के साथ सुष्मिता सेन ने एक फोटो भी साझा की जिसमें उन्हें अपने मिस यूनिवर्स के ताज को स्मिथ को पहनाते देखा जा सकता है. चेल्सी स्मिथ ने कई टेलीविजन शो और फिल्मों में भी काम किया था. चेल्सी स्मिथ फिल्मों में भी काम किया था और वे कई शो भी होस्ट कर चुकी थीं. चेल्सी स्मिथ कैलिफोर्निया में जन्मी थीं और उन्होंने मिस यूएसए-1995 का खिताब जीता था, जिसके बाद वे मिस यूनिवर्स मुकाबले में उतरी थीं, और जीतने पर सुष्मिता सेन ने उन्हें ताज पहनाया था. 

सुष्मिता सेन 1994 में मिस यूनिवर्स बनी थीं. सुष्मिता ने 18 साल की उम्र में ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब जीता था. सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बॉलीवुड का रुख किया था. 42 वर्षीया सुष्मिता ने बॉलीवुड के साथ ही बंगाली और तमिल फिल्मों में भी काम किया. 

(इनपुटः IANS)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Miss Universe Sushmita Sen, Miss Universe Chelsi Smith, Chelsi Smith Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com