सुष्मिता सेन (फाइल फोटो)
- सुष्मिता सेन ने एलएफडब्लू पर किया रैम्प वॉक
- उन्होंने करियर को लेकर कही दिल की बात
- अच्छी कहानी का इंतजार
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्लू) 2018 में मुजफ्फर अली के ब्रांड कोटवारा का लहंगा पहने फिल्म उमराव जान के हिट गीत 'इन आखों की मस्ती' के साथ रैंप पर जलवे बिखेरते नजर आईं. इस मौके पर सुष्मिता का कहना है कि 12 वर्षीय बच्चे की तरह उनमें बहुत सारी लालसाएं हैं और उनमें से प्रमुख इच्छा एक ऐसी फिल्म करना हैं जिसके लिए उन्हें सम्मान मिल सके. सुष्मिता 2015 में बंगाली फिल्म ‘निर्बाक’ (निशब्द) में आखिरी बार नजर आईं थीं.
सुष्मिता सेन ने लैक्मे फैशन वीक में 'उमराव जान' की धुनों पर बिखेरे जलवे, देखें Photos
सुष्मिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे बहुत कुछ करना है. मैं ऐसी फिल्म करूंगी जिसके लिए मुझे सम्मान मिले. मैं उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहती हूं. वह लक्मे फैशन वीक समर/रिसोर्ट 2018 कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात कर रही थी. एलएफडब्ल्यू कार्यक्रम का आज समापन हो गया.
VIDEO: NDTV पर दीपिका पादुकोण, 'पद्मावत' विवाद के बीच पहला इंटरव्यू
(इनपुट भाषा से)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sushmita Sen, Lakme Fashion Week, Lakme Fashion Week 2018, Ramp Walk