सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के जरिए उन्होंने फैंस को बताया है कि वे बुआ बन चुकी हैं. सेन परिवार में लक्ष्मी आई है. तस्वीर देखकर मालूम पड़ता है कि यह तस्वीर अस्पताल में ली गई है. तस्वीर के शेयर करते ही फैंस सुष्मिता और चारू को जमकर बधाई दे रहे हैं. बता दें कि चारू असोपा (Charu Asopa) ने मई में अपनी प्रेगनेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की है वहीं अब उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सुष्मिता सेन बन गईं मां
हाल ही में सुष्मिता सेन ने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में उन्होंने अपने हाथों से दिल बनाया है. इसी के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- "दिवाली से ठीक पहले आती है लक्ष्मी. यह एक कन्या है. बधाई हो बधाई हो असोपा और राजीव सेन यह कितनी खूबसूरत है. मैं आज सुबह ही बुआ बन बनी हूं अभी बच्चे की तस्वीरें साझा करने की अनुमति नहीं है, इसलिए चारु ने हमारी नन्ही परी को जन्म देने से ठीक पहले की तस्वीरें साझा कीं, मुझे यह देखने का सौभाग्य मिला. इसे इतना सुंदर और शांतिपूर्ण अनुभव बनाने के लिए डॉक्टर रश्मि को धन्यवाद. आप सबसे अच्छी हैं.असोपा और सेन परिवार, 3 पोते-पोतियों, सभी लड़कियों को बधाई"
जानें चारू के बारे में
चारू असोपा की बात करें तो उन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की, उन्हें सबसे पहले टीवी सीरियल ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' में देखा गया. ‘मेरे अंगने में' में प्रीति की भूमिका निभाते हुए चारू को पहचान मिली. इसके साथ ही 2011 में उन्होंने हिंदी फिल्म ‘इम्पॉटेंट विवेक' से फिल्मों में कदम रखा. वहीं एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी होने के कारण चारू चर्चा में रहती हैं, चारू को अक्सर राजीव और सुष्मिता के साथ फैमिली टाइम स्पेंड करते देखा जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं