विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2020

'दिल बेचारा' के सेट पर सुशांत सिंह राजपूत से मिलने आए फैंस, एक्टर ने हाथ जोड़कर किया अभिनंदन- देखें Video

'दिल बेचारा' (Dil Bechara) की शूटिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सुशांत (Sushant Singh Rajput) को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं.

'दिल बेचारा' के सेट पर सुशांत सिंह राजपूत से मिलने आए फैंस, एक्टर ने हाथ जोड़कर किया अभिनंदन- देखें Video
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से मिलने के लिए इकट्ठे हुए फैंस
  • 'दिल बेचारा' के सेट पर सुशांत सिंह राजपूत से मिलने आए फैंस
  • एक्टर ने हाथ जोड़कर किया फैंस का स्वागत
  • सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपने काम और अपने अंदाज से लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई. उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी झटका लगा है. सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने 'एवेंजर' जैसी फिल्म के भी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. इससे इतर 'दिल बेचारा' की शूटिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सुशांत को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत का यह वीडियो वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. 

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का यह वीडियो 'दिल बेचारा' फिल्म के आखिरी दिन की शूटिंग का है. इसमें सुशांत को आता देख उनके फैंस उनकी और भागना शुरू कर देते हैं. खासकर बच्चे सुशांत सिंह राजपूत को लेकर वीडियो में ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत हाथ जोड़कर सबका अभिनंदन करते हुए नजर आए. सुशांत सिंह राजपूत के इस वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में एक्टर की सादगी उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं. साथ ही फैंस कमेंट के जरिए सुशांत सिंह राजपूत को याद भी कर रहे हैं. 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म 'काय पो चे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह शुद्ध देसी रोमांस, सोन चिरैया, एम.एस धोनी, छिछोरे और केदारनाथ जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Video, Sushant Singh Rajput On Fans, Sushant Singh Rajput Warm Welcome To Fans
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com