विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर किया गया बिहार में चौक और सड़क का अनावरण, भारी संख्या में जुटे लोग- देखें Video

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को बिहार के पूर्णिया में श्रद्धाजलि दी गई है. यहां उनके नाम पर सड़क और चौक को कर दिया गया है.

Also Read in
सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर किया गया बिहार में चौक और सड़क का अनावरण, भारी संख्या में जुटे लोग- देखें Video
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को श्रद्धांजलि
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैन्स अपने चहेते कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. कोई वीडियो शेयर कर रहा है कोई उनकी फोटो को शेयर कर याद कर रहा है. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) पूर्णिया (बिहार) के रहने वाले थे. अब यहां की मेयर सविता सिंह ने नगर निगम की ओर से सुशांत सिंह राजपूत को खास तरह से श्रद्धांजलि अर्पित की है. यहां उनके नाम पर सड़क और चौक का नाम रखा गया है. यहां की फोर्ड कंपनी चौक का नाम बदलकर सुशांत सिंह राजपूत चौक कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर इस अनावरण का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.

सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक Video हुआ वायरल, मेकअप रूम में देव आनन्द के गाने पर क्यूट एक्सप्रेशन्स देते आए नजर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सम्मान में मधुबनी चौक से माता चौक की ओर जाने वाली सड़क का नाम भी सुशांत सिंह राजपूत पथ कर दिया गया है. अनावरण के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की भीड़ जमा है और सभी उस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच के लिए कैंपेन चलाया जा रहा है. फैन्स लगातार इस बात की मांग कर रहे हैं कि उनके मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए.

जब करिश्मा कपूर की जीप पर चढ़ गया था चीता, बंदूक लेकर दौड़ी एक्ट्रेस और फिर...

गौरतलब है कि (Sushant Singh Rajput) 14 जून को अपने आवास पर मृत पाए गए थे. बता दें कि दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र रहे सुशांत सिंह राजपूत ने 2002 में कॉलेज छोड़ दिया और मनोरंजन जगत में काम के लिए पहुंचे. शुरुआत में बैकग्राउंड डांसर रहे सुशांत को 2009 में टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता' से लोकप्रियता मिली थी. यह धारावाहिक वर्ष 2009 से 2011 तक चला था जिसकी निर्माता एकता कपूर थीं. टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता' में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘काय पो छे !' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Video, Sushant Singh Rajput Chowk, Sushant Singh Rajput Road, Unveiling Of Sushant Singh Rajput Road, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com