- सुशांत के पिता ने की बिहार सीएम नीतीश कुमार से बात
- मामले को सीबीआई कौ सौंपने का किया अनुरोध
- सुशांत सिंह राजपूत ने 34 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में अब तक 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच करने की कोशिश कर रही है. वहीं, हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह (Krishna Kumar Singh) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मामले में सीबीआई जांच का ऑर्डर देने का अनुरोध किया है. उन्होंने इस मामले को लेकर नीतीश कुमार से बातचीत भी की है. बता दें कि सुशांत सिहं राजपूत बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे.
#SushantSinghRajput's father KK Singh speaks to Bihar CM Nitish Kumar, requests him to order CBI investigation into the actor's death case.
— ANI (@ANI) August 4, 2020
(file pic) pic.twitter.com/YgLyK0Gx57
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एएनआई के ट्वीट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की, उन्हें एक्टर के निधन के मामले में सीबीआई जांच के आदेश देने का भी अनुरोध किया. इससे पहले खुद नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि अगर परिवार के लोग बिहार सरकार को इस मामले की जांच की अनुशंसा CBI को देते हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं. वो परिवार वालों के इस मामले पर स्टैंड का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले को लेकर अब तक फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. फैंस के अलावा बॉलीवुड कलाकारों और नेताओं ने भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन में सीबीआई जांच की मांग की. एक्टर के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल किस देश में है मेरा दिल से एक्टिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत पवित्र रिश्ता में भी खूब सुर्खियां बटोरते हुए नजर आए थे. सुशांत ने फिल्म काय पोचे के जरिए बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह एमएस धोनी, शुद्ध देसी रोमांस और कई फिल्मों में भी दिखाई दिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं