विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2020

देखते ही बनता है सुशांत सिंह राजपूत के फार्म हाउस का नजारा, 'हैंग आउट विला' की फोटो और Video वायरल

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अकसर अपने फार्म हाउस पर रिलैक्स करने के लिए आते थे. सुशांत सिंह राजपूत का यह फार्म हाउस देखने में काफी सुंदर है.

देखते ही बनता है सुशांत सिंह राजपूत के फार्म हाउस का नजारा, 'हैंग आउट विला' की फोटो और Video वायरल
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फार्म हाउस का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से ही ही उनकी कई तस्वीरें और अनदेखे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत के फार्म हाउस वीडियो भी इन दिनों खूब वायरल हो रहे हैं. बताया जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अकसर अपने फार्म हाउस पर रिलैक्स करने के लिए आते थे. सुशांत सिंह राजपूत का यह फार्म हाउस देखने में काफी सुंदर है और यह झील के किनारे बना हुआ है. अपने करीबी दोस्तों के साथ वो अकसर यहां आते थे.

सोनू सूद के नाम पर शख्स कर रहा था धोखाधड़ी, एक्टर बोले- तुम जल्दी ही गिरफ्तार कर लिए जाओगे

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फ्लैटमेट सैम्युल (Samuel) ने अपेन इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में सुशांत के फार्म हाउस की खूबसूरती देखते ही बन रही है. बताया जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत ने इस फार्म हाउस को किराए पर लिया हुआ था और इसका नाम हैंग आउट विला रखा था. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत केस की बात करें तो सीबीआई इसकी जांच कर रही है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच की मंजूरी मिलने के बाद जांच एजेंसी की एक टीम 20 अगस्त को मुंबई पहुंची थी. 21 अगस्त को जांच एजेंसी ने कई लोगों से पूछताछ की. शनिवार को सीबीआई टीम दिवंगत एक्टर के बांद्रा स्थित फ्लैट पर भी गई थी.

अंकिता लोखंडे के घर पधारे गणपति, सुशांत सिंह राजपूत के लिए की प्रार्थना, बोलीं- बप्पा तू सब जानता है...

dl521jpo

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. उनके निधन को लेकर जांच जारी है. वहीं, फैंस लगातार सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल किस देश में है मेरा दिल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह जीटीवी के मशहूर सीरियल पवित्र रिश्ता में भी दिखाई दिए थे. सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'काय पो चे' से बॉलीवुड में एंट्री की और इसके बाद वह 'शुद्ध देसी रोमांस', 'एमएस धोनी', 'छिछोरे' और कई जबरदस्त फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते दिखाई दिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Farm House, Sushant Singh Rajput Farm House Video, Hangout Villa, Sushant Singh Rajput Farm House Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com