फिल्में प्रोड्यूस करना, डायरेक्ट करना और उसी फिल्म में काम करना हर किसी के बस की बात नहीं है. वहीं अगर जो ऐसा करता है उसे कई तरह की प्रॉब्लमस का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ एक सुपरस्टार ने किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए. वह थे लेजेंड्री राज कपूर, जिन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में दीं. लेकिन उनकी कुछ फ्लॉप फिल्में भी थीं. इनमें इस फिल्म का नाम जरुर आता है, जिसके लिए उन्होंने अपना घर तक गिरवी रख दिया था. वहीं फिल्म को पूरा होने में 6 साल का वक्त लगा. लेकिन यह समय फिल्म को कामयाबी की गिनती में नहीं ला सका. हाल कुछ ऐसा हुआ कि राज कपूर को भारी नुकसान झेलना पड़ा.
फिल्म थी मेरा नाम जोकर, जो 18 दिसंबर 1970 में रिलीज हुई थी. यह राज कपूर की दूसरी फिल्म थी, जिसमें दो इंटरवल थे. पहली 1964 में आई संगम थी, जिसका रन टाइम 3 घंटे 58 मिनट का था. IMDb के अनुसार, राज कपूर ने इस फिल्म का डायरेक्शन भी किया था. वहीं अपना भी फिल्म में लगाया, जिसके लिए उन्होंने अपना घर भी गिरवी रख दिया. वहीं 6 साल फिल्म को पूरा होने में लग गए. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सफल ना हो सकी. हालांकि आज यह कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
खबरों के अनुसार, मेरा नाम जोकर के बाद राज कपूर ने बड़े स्टार के साथ एक रोमांटिक फिल्म बनाने की योजना बनाई थी. लेकिन फिल्म में भारी नुकसान के कारण वे ऐसा ना कर सके. इसके चलते उन्होंने अपने बेटे ऋषि कपूर और नवोदित एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया को रोमांटिक फिल्म बॉबी 1973 में लांच करने का फैसला किया, जिसे ऐसी सफलता मिली कि उन्होंने सारे कर्जे उतार दिए.
बता दें, 2017 में डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 2 के सेट पर आग लग गई. जहां राज कपूर का स्टूडियो भी था. वहीं इस आग में कई कीमती सामान भी थे, जिसमें जोकर का मुखौटा और फिल्म में राज कपूर द्वारा जीते गए कॉस्ट्यूम भी जल गए. गौरतलब है कि 14 दिसंबर को कपूर फैमिली ने राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं