विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2025

सनी लियोनी को शादी के 13 साल बाद मिला था सबसे रोमांटिक तोहफा, बोलीं- मुझे लंबे समय से इसका इंतजार था

सनी लियोनी से पूछा कि डेनियल ने उनके लिए सबसे रोमांटिक चीज क्या की है? तो सनी ने उस खास मौके के बारे में बताया जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था.

सनी लियोनी को शादी के 13 साल बाद मिला था सबसे रोमांटिक तोहफा, बोलीं- मुझे लंबे समय से इसका इंतजार था
सनी को क्या मिला है अब तक का सबसे रोमांटिक तोहफा
Social Media
नई दिल्ली:

16 साल साथ रहने और 13 साल शादीशुदा होने के बाद भी एक्ट्रेस सनी लियोन और डेनियल वेबर अभी भी एक-दूसरे से उतना ही प्यार करते हैं. वैलेंटाइन डे पर बात करते हुए सनी ने स्वीकार किया कि उन्हें अपनी पहली मुलाकात बहुत अलग तरह से याद है. सनी ने बताया, "उसने कहा कि यह पहली नजर का प्यार था लेकिन हमने बस छोटी-मोटी बातें कीं." डेनियल ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "मैंने तुरंत कहा, 'ओह गॉड वाह' मैं उसके लिए क्रेजी हो गया था." उन्होंने आगे बताया कि वे 2009 में लास वेगास में एक नाइट क्लब के बाहर मिले थे और एक कॉमन फ्रेंड ने उन्हें मिलवाया था.

डेनियल से उनकी पहली डेट के बारे में पूछने पर उन्होंने बिना कोई डिटेस बताए बताया, "हमने घंटों बात की. मुझे हैरानी हुई कि वह अपने परिवार के साथ कितनी करीब थी उसके लिए परिवार कितना अहम था. साथ ही, मेरे लिए, यह महसूस करना कि वह कितनी अच्छी इंसान थी, जिसके साथ बातचीत करना और उसके बारे में इतना कुछ जानना खास था." उनका रिश्ता जल्दी ही गहरा हो गया. कई साल की डेटिंग के बाद डेनियल ने आखिरकार प्रपोज किया और दोनों ने 2011 में सिख और यहूदी दोनों रीति-रिवाजों से शादी कर ली.

सनी से पूछा कि डेनियल ने उनके लिए सबसे रोमांटिक चीज क्या की है? सनी ने जवाब दिया, "हमने 2024 में दोबारा शादी की. यह कुछ ऐसा था जो हम लंबे समय से करना चाहते थे. यह बहुत इमोशनल और मजेदार था."

एक दशक से ज्यादा समय तक साथ रहने के बाद वे वैलेंटाइन डे कैसे मनाते हैं? डेनियल ने बताया, "हर साल यह अलग होता है. कभी हम काम कर रहे होते हैं, कभी नहीं. ज्यादातर समय यह सिर्फ एक अच्छा, शांत डिनर होता है, जिसमें सिर्फ हम दोनों होते हैं; कहीं डेट पर जाते हैं. लेकिन हम जश्न मनाएं या न मनाएं, यह दिन प्यार और स्नेह का प्रतीक है. हर दिन वैलेंटाइन डे होना चाहिए."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Sunny Leone News, Sunny Leone Interview, Sunny Leone Valentine Day, Sunny Leone Valentine's Day, Sunny Leone Daniel Weber, Valentine Day, Valentine Day 2025, Valentine Day Messages, Valentine Day News, Valentine Day Greetings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com