विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2021

सनी लियोन ने 'जलेबी बेबी' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, Video हुआ वायरल 

सनी लियोन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सनी 'जलेबी बेबी' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं.

सनी लियोन ने 'जलेबी बेबी' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, Video हुआ वायरल 
सनी लियोन ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

सनी लियोन बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री हैं. उन्होंने कड़ी मेहनत करके ये मुकाम हासिल किया है. अपने स्पेशल सॉन्ग से सनी लियोन ने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई हैं. फैन्स भी उनके इस अंदाज को खूब पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर वो अपनी तस्वीरों और डांस वीडियो से फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर उनके फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. सनी लियोन इस वीडियो में 'जलेबी बे'बी सॉन्ग पर मजेदार डांस करती नजर आ रही हैं. 

सनी लियोन ने यह फनी वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में सनी लियोन 'जलेबी बेबी' गाने पर खूब मजेदार डांस करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में सनी ने ब्लू कलर का क्रॉप टॉप और ब्लू कलर की प्लाजो पेंट पहनी हुई है. वीडियो में उनके डांस मूव्स जबरदस्त लग रहे हैं. 'जलेबी बेबी' सॉन्ग इन दिनों खूब ट्रेंड में हैं. यूजर भी इस गाने पर कई मजेदार वीडियो बना रहे हैं. सनी इस वीडियो में एक तरफ अपने अपने पति और दूसरी तरफ ह्रितिक रोशन की तस्वीर लगा कर इशारे करती हुई नजर आ रही हैं. उनका यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. 

सनी लियोन के इस फनी वीडियो को 374 हजार लाइक और 3 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं. बता दें कि, सनी लियोन जल्द ही फिल्म 'शिरो' में नजर आएंगी. उनकी यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. सनी की यह फिल्म 4 भाषाओं में रिलीज होने वाली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Sunny Leone Films, Sunny Leone Video Viral, Sunny Leone Dance Moves, Sunny Leone Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com