विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2021

सनी लियोन ने हाथ में थाली और कंधे पर मटका रखकर किया देसी स्टाइल में डांस, चंद मिनटों में Video 3 लाख के पार

एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) ने हाल ही में एक अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सनी लियोन अपने कंधे पर मटका रख और हाथ में थाली लेकर देसी स्टाइल में डांस करती नजर आ रही हैं.

सनी लियोन ने हाथ में थाली और कंधे पर मटका रखकर किया देसी स्टाइल में डांस, चंद मिनटों में Video 3 लाख के पार
सनी लियोन (Sunny Leone) का वीडियो हुआ वायरल
  • सनी लियोन ने कंधे पर मटका रख दिया देसी स्टाइल में डांस
  • वीडियो में एक्ट्रेस बोलीं- हट तेरी तो
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ रही हैं. सनी लियोन शूटिंग के दौरान काफी मस्ती करती हैं. इसकी एक झलक उनके हाल ही में पोस्ट किए गए वीडियो में भी देखी जा सकती है. दरअसल, सनी लियोन (Sunny Leone Video) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो एक्ट्रेस अपने कंधे पर स्टील का मटका और हाथ में थाली लेकर देसी स्टाइल में डांस करती नजर आ रही हैं.


वीडियो में सनी लियोन (Sunny Leone Instagram) किसी को कह रही हैं, 'हट तेरी तो.' सनी लियोन इस वीडियो में खूब मस्ती कर रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सेट पर मस्ती.' सनी का यह वीडियो फैन्स को इतना पसंद आ रहा है कि यह चंद ही मिनटों में 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सनी लियोन के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बता दें कि एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) जल्द ही 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' (The Battle of Bhima Koregaon) फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल, दिगंगना सूर्यवंशी और कृष्णा अभिषेक भी दिखेंगे. इस फिल्म के अलावा सनी लियोन जल्दी ही अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोका कोला', 'रंगीला' और 'वीरमादेवी' में दिखाई देंगी. बता दें कि सनी लियोन की लोकप्रियता बिग बॉस में आने के बाद बढ़ती चली गई. इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'रईस' में अपने लैला सॉन्ग से भी खूब धमाल मचाया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Sunny Leone Video, Sunny Leone Video Viral, Sunny Leone Dance In Desi Style, Sunny Leone Instagram, Sunny Leone Dance, Sunny Leone Dance With Pot And Plate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com