- सनी देओल का वीडियो हुआ वायरल
- प्रचार के दौरान जिम करते दिखे सनी
- पापा धर्मेंद्र ने पोस्ट किया वीडियो
सनी देओल (Sunny Deol) को फिल्मों में उनके एक्शन की वजह से पहचाना जाता है. फिर वह चाहे 'घायल' हो या 'घातक' या फिर 'गदर: एक प्रेम कथा', सभी फिल्मों में उनका एक्शन अंदाज कमाल का रहता है. सनी देओल (Sunny Deol) 62 वर्ष के हैं और आज भी अपनी फिटनेस के लिए बॉलीवुड में खास पहचान रखते हैं. सनी देओल (Sunny Deol) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सनी देओल चुनाव प्रचार से फुरसत पाकर, देसी अंदाज में कसरत कर रहे हैं. पापा धर्मेंद्र (Dharmendra) ने सनी देओल (Sunny Deol) का ये वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया है.
Love you, my truthful son. Nek bande ho malik ke tum. Jeete raho ???? pic.twitter.com/l2UP87FYhg
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) May 9, 2019
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा (BJP) प्रत्याशी व अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) चुनाव अभियान की व्यस्तता के बावजूद अपने जिम रूटीन के लिए वक्त निकालने का पूरा ख्याल रखते हैं. गुरुवार को उनके पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र (Dharmendra) ने ट्विटर पर का एक वीडियो डाला. वीडियो में वह सुबह कसरत करते दिख रहे हैं. चिड़ियों की चहचहाहट के बीच कसरत करते बेटे की वीडियो के कैप्शन में धर्मेंद्र (Dharmendra) ने लिखा है, 'लव यू मेरे सत्यवादी बेटे. नेक बंदे हो मालिक के तुम. जीते रहो.'
सूत्रों के अनुसार सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने जिम को मुंबई से गुरदासपुर स्थानांतरित करा लिया है, ताकि वह लोगों के बीच में रह सकें. सनी देओल (Sunny Deol) का गुरदासपुर से कोई सीधा संबंध नहीं है. हालांकि, उनके पिता धर्मेद्र (Dharmendra) पंजाब के पास स्थित औद्योगिक शहर सहनेवाल के रहने वाले हैं. वह जाट सिख हैं. सनी देओल (Sunny Deol) कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. जाखड़ ने 1.92 लाख मतों के अंतर से अक्टूबर 2017 का चुनाव जीता था. पंजाब में 19 मई को मतदान होगा.
(इनपुटः IANS)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं