विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

धर्मेंद्र पर गए हैं सनी देओल, बहन ईशा के लिए लाते थे ये गिफ्ट, हेमा मालिनी ने कहा था- बहुत ही प्यारे लड़के हैं...

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया है लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी. इस बीच हेमा मालिनी और उनकी बेटियों का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.

धर्मेंद्र पर गए हैं सनी देओल, बहन ईशा के लिए लाते थे ये गिफ्ट, हेमा मालिनी ने कहा था- बहुत ही प्यारे लड़के हैं...
सनी देओल बहन ईशा देओल के लिए लाते थे तोहफे
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं. पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे हैं और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से दो बेटियां हैं. धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां एक-दूसरे से नहीं मिलती हैं मगर उनके बच्चे जरुर मिलते हैं. सनी देओल और बॉबी दोनों ही अपनी बहनों ईशा और अहाना से बहुत प्यार करते हैं. ये सब साथ में सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर नहीं करते हैं मगर अक्सर मिलते रहते हैं. हेमा मालिनी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ दोनों बेटियां ईशा और अहाना है. तीनों सनी देओल और बॉबी के बारे में बात करती नजर आ रही हैं.

पापा जैसे हैं सनी देओल

हेमा मालिनी और ईशा देओल सिमी ग्रेवाल के शो में गई थीं. ये बहुत पुराना वीडियो है. ईशा बताती हैं कि बॉबी भैया भी आते हैं मगर हम ज्यादातर टाइम सनी भैया के साथ स्पेंड करते हैं. फिर हेमा मालिनी कहती हैं बहुत ही प्यारे लड़के हैं. सनी अपने पिता की तरह हैं. उनका बिहेवियर, बात करने का तरीका, मैं उनमें बहुत सी चीजें धरम जी जैसी देखती हूं. वहीं बॉबी के बारे में हेमा ने कहा था- वो अभी यंग हैं को फन में रहते हैं.

सनी लेकर आते हैं गिफ्ट

ईशा बताती हैं कि सनी भैया हमेशा उनके लिए गिफ्ट लेकर आते हैं. वो मेरे लिए बहुत ही अच्छे शूज लेकर आते हैं. मुझे खेलना बहुत पसंद है तो जब भी मैं सनी से मिलती हूं तो कहती हूं भैया मुझे शूज चाहिए. मेरे पास बहुत सारे शूज हैं और सभी सनी भैया ने दिए हुए हैं. बता दें अभी भी सनी और बॉबी अपनी बहनों ईशा और अहाना से मिलने के लिए समय निकालते हैं. पूरी फैमिली गेट टूगेदर करती है. जिसमें सभी लोग साथ में खूब मस्ती करते हैं. ईशा कई बार अपने भाइयों के बारे में बात कर चुकी हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com