विज्ञापन

सनी देओल की वो फिल्म, जिसे प्रोड्यूसर्स ने ठुकराया, पापा धर्मेंद्र ने लगाया पैसा, 2.5 करोड़ में 20 करोड़ कमाई

बटवारा 1947 में सनी देओल नजर आने वाले हैं. इसके अलावा करण देओल भी दिखेंगे. जबकि 5 साल बाद प्रीति जिंटा पर्दे पर वापसी करेंगी. 

सनी देओल की वो फिल्म, जिसे प्रोड्यूसर्स ने ठुकराया, पापा धर्मेंद्र ने लगाया पैसा, 2.5 करोड़ में 20 करोड़ कमाई
सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म को धर्मेंद्र ने किया था प्रोड्यूस
नई दिल्ली:

सनी देओल की राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म बटवारा 1947 14 अगस्त को रिलीज होने को तैयार है, जिसके चलते वह प्रमोशन में बिजी हैं. यह फिल्म उनके लिए खास है क्योंकि राजकुमार संतोषी के साथ उन्होंने घायल (1990) फिल्म में काम किया था. वहीं अब उन्होंने इसी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि जब घायल के लिए कोई दूसरा प्रोड्यूसर आगे नहीं आ रहा था तब उनके पिता धर्मेंद्र ने फिल्म में पैसा लगाने का फैसला किया.  

सनी देओल की फिल्म को प्रोड्यूसर्स ने किया रिजेक्ट

एक्स पर सनी देओल ने एक वीडियो राजकुमार संतोषी के साथ पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कभी-कभी कुछ सफर ऐसे मोड़ पर पहुंचते हैं, जिन्हें आप कभी प्लान नहीं कर सकते. बरसों पहले, मुझे यंग राजकुमार संतोषी की लिखी एक स्क्रिप्ट पर बहुत भरोसा था. हमने इसे प्रोड्यूसर्स तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी फिल्म को सपोर्ट करने को तैयार नहीं था. तभी मैंने इसे पापा के पास ले जाने का फैसला किया. 1988 में पापा जयपुर में 'बंटवारा' की शूटिंग कर रहे थे और रामबाग पैलेस में ठहरे हुए थे. राज ने उन्हें 'घायल' की पूरी कहानी सुनाई, और जैसे ही कहानी खत्म हुई, पापा ने हां कह दिया."

ये भी पढे़ं- लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दोस्ती पर बनाया 7 मिनट 24 सेकंड का गाना, जिसे रोमांटिक सॉन्ग समझते हैं लोग

धर्मेंद्र ने बढ़ाया हाथ

Latest and Breaking News on NDTV

आगे सनी देओल ने कहा, "फिल्म से ज्यादा, मेरे मन में यह बात रही है कि उन्हें इस बात पर कितना गर्व था कि मैंने इतनी जबरदस्त कहानी को पहचाना और उनका साथ दिया. उसी भरोसे से 'घायल' बनी. और अब, इतने सालों बाद, मैं 'बंटवारा 1947' के शुरुआती प्रमोशन के लिए जयपुर लौटा हूं. पापा की 'बंटवारा' (1989). मेरी #बंटवारा1947 (2026). वही शहर. जिंदगी भर की यादें. और एक ऐसा सफर जो बहुत खूबसूरती से पूरा होता हुआ लग रहा है." 

घायल के बारे में 

सनी देओल की घायल 1990 में रिलीज हुई थी, जिसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. यह सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिनी जाती है, जिसने 2.5 करोड़ के बजट में 20 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म को बेस्ट एक्टर समेत 7 अवॉर्ड मिले थे. 

बटवारा 1947 के बारे में

सनी देओल बटवारा 1947 में मुस्लिम व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो बंटवारे के वक्त पाकिस्तान आ गया था. हालांकि वह एक हिंदू महिला से मिलता है, जो शबाना आजमी ने किरदार निभाया. वह अपने घर को छोड़ने से मना कर देती है. जबकि सनी देओल दंगों के बीच अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता नजर आता है. फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल भी हैं, जो उनके ऑनस्क्रीन बेटे का भी किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर लीड रोल में हैं.  

ये भी पढ़ें- 15 अगस्त पर जरूर बजता है 63 साल पुराना देशभक्ति गीत, भारत-चीन युद्ध पर बना, आशा भोसले को हुआ ऑफर लेकिन लेखक ने लता मंगेशकर की आवाज से बनाया अमर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com