विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2024

सनी देओल ने किया बॉर्डर-2 का ऐलान, 27 साल पुराना वादा पूरा करने आ रहा है फौजी

सनी देओल ने किया बॉर्डर-2 का ऐलान. फैन्स हुए एक्साइटेड बोले देशभक्ति चरम पर है. देखें फिल्म की पहली झलक.

सनी देओल ने किया बॉर्डर-2 का ऐलान, 27 साल पुराना वादा पूरा करने आ रहा है फौजी
सनी देओल ने किया बॉर्डर-2 का ऐलान
Social Media
नई दिल्ली:

सनी देओल ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट बॉर्डर-2 की अनाउंसमेंट कर दी है. सनी देओल की गदर-2 के बाद से उनकी बॉर्डर-2 की चर्चा जोरों पर थी. गदर-2 ने पब्लिक पर ऐसा रंग चढ़ाया था कि लोगों को अब बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है. अब फाइनली सनी देओल ने बॉर्डर-2 की अनाउंसमेंट कर दी है. इसके साथ ही फैन्स के दिलों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं क्योंकि एक तरफ तो 'लाहौर 1947' है और दूसरी तरफ 'बॉर्डर-2' मतलब ये कि सनी देओल एक के बाद एक पाकिस्तान से भिड़ते नजर आएंगे. सनी देओल ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अनाउंस किया बॉर्डर-2 आ रही है फैन्स के कमेंट्स की लाइन लग गई.

सनी ने अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है फिर से. भारत की सबसे बड़ी वॉर फिल्म. बता दें कि सनी की इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट करने वाले हैं. सोशल मीडिया पर सनी देओल की पोस्ट को गजब का रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक ने लिखा, गदर-2 के बाद बॉर्डर-2 देशभक्ति चरम पर है. एक ने लिखा, भाई आवाज में ऐसा दम है कि मजा आ जाता है डायलॉग सुनकर. एक बोला, बॉर्डर-2 ब्लॉक बस्टर. एक ने लिखा, कमाल की अनाउंसमेंट सर जी. एक बोला, लव यू सनी पाजी. वैसे बता दें कि सनी की दोनों ही फिल्में कुछ कुछ मिलती जुलती थीम पर हैं. अनाउंसमेंट को तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला है देखते हैं फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Border 2, Border 2 Cast, Border 2 Announcement, Border 2 Budget, Border 2 Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com