विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2018

सुनील ग्रोवर की बल्ले-बल्ले, सलमान खान की 'भारत' में करेंगे अहम रोल

एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के लिए साइन कर लिया गया है.

सुनील ग्रोवर की बल्ले-बल्ले, सलमान खान की 'भारत' में करेंगे अहम रोल
सुनील ग्रोवर (फाइल फोटो)
  • सुनील ग्रोवर की 'भारत' में एंट्री
  • सलमान खान होंगे लीड एक्टर
  • फिल्म में होंगी प्रियंका भी
नई दिल्ली: एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के लिए साइन कर लिया गया है. फिल्म में उनकी एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी. फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर की इस फिल्म में अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं जो करीब दो साल बाद बॉलीवुड का रुख कर रही हैं. सुनील आखिरी बार 2016 में आई फिल्म ‘बागी’ में नजर आए थे. निर्देशक अली अब्बास जफर ने एक बयान में कहा , ‘‘मैं सुनील के फिल्म ‘भारत ’ के साथ जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. सुनील ग्रोवर टेलीविजन का एक बेहद लोकप्रिय चेहरा है, उनके बेहतरीन काम के दम पर उनके बड़े प्रशंसक हैं.

 प्रोफेसर LBW सुनील ग्रोवर का नया धमाल, विशाल भारद्वाज की 'छुरियां' में आएंगे नजर

अब्बास ने कहा, '' ‘भारत’ में वह एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे और सलमान खान के साथ यकीनन वह बड़े पर्दे पर जादू बिखेरेंगे.’’ ‘भारत’ वर्ष 2014 दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ऑड टू माय फादर’ का आधिकारिक रूपांतरण है. फिल्म का निर्माण अतुल अग्निहोत्री की कंपनी रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और भूषण कुमार की टी-सीरीज करेगी. फिल्म वर्ष 2019 में ईद पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

VIDEO: सुनील ग्रोवर की 'कॉफी विद डी' में भी जमकर मिलेगी कॉमेडी का डोज
(इनपुट भाषा से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Grover, Salman Khan, Bharat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com