- सुनील ग्रोवर ने पोस्ट किया फोटो और बताया अपने जूते का साइज
- मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है सुनील ग्रोवर ने फोटो
- खबर है कि कपिल शर्मा ने फ्लाइट में सुनील पर जूता फेंका था
नई दिल्ली:
सुनील ग्रोवर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा फोटो पोस्ट किया है जिसका सीधा तो नहीं लेकिन कुछ न कुछ कनेक्शन कपिल शर्मा से हुई उनकी फ्लाइट की लड़ाई से हो सकता है. अक्सर अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से संवाद करने वाले सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा फोटो पोस्ट किया है जिसमें सुनील ग्रोवर का चेहरा नजर आ रहा है और उनके जूते ब्लर (धुंधले) हैं लेकिन फिर भी सुनील ने अपने इस फोटो का कैप्शन दिया है, 'जूते का नंबर यूएस 10.' वैसे इस फोटो में ऐसा कुछ नहीं है लेकिन सुनील ग्रोवर के कैप्शन ने इस जूते का कनेक्शन ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में हुए उनके झगड़े से बना दिया है.
बता दें कि मेलबर्न से मुंबई लौटते वक्त कपिल शर्मा ने नशे की हालत में अपने टीम के सदस्यों से काफी बुरा बर्ताव किया था. खबरें हैं कि कपिल ने फ्लाइट में सुनील ग्रोवर पर जूता भी फेंक कर मारा था. हालांकि इस घटना के बारे में कपिल या सुनील दोनों की ही तरफ से कोई बात सामने नहीं आई है लेकिन लगता है सुनील ग्रोवर का गुस्सा अभी भी ठंडा नहीं हुआ है.
देखिए किस अंदाज में अपना जूता दिखा रहे हैं सुनील ग्रोवर और हां, कैप्शन पढ़ना न भूलें.
फ्लाइट में हुए झगड़े की खबरें मीडिया में आने के बाद कपिल शर्मा ने फेसबुक पर एक लंबे पोस्ट में सुनील ग्रोवर से माफी मांगी थी और इसे अपने 'घर की बात' बताया था. इस माफी के जवाब में सुनील ग्रोवर ने भी ट्विटर पर अपना जवाब दिया था और कपिल बड़ा भाई कहते हुए भी 'खुद को भगवान न समझने' की हिदायद दी थी.
हाल ही में खबरें थीं कि सुनील ग्रोवर एक बार फिर कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे. लेकिन इस बार सुनील वापिस आने के लिए दोगुनी फीस ले रहे हैं. सुनील ग्रोवर ने ऐसी खबरों का खंडन करते हुए ट्वीट किया था, 'मैं सम्मान के साथ अपना काम करना चाहता हूं और पैसा मुझे कोई काम करने या न करने को मजबूर नहीं कर सकता.'
कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के किरदार में नजर आते थे और सुनील के यह दोनों ही किरदार काफी हिट थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kapil Sharma, Kapil Sharma Sunil Grover, The Kapil Sharma Show