विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2020

सुनील शेट्टी ने बीवी को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश, Video हुआ वायरल

एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने बीवी माना को इस रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है.

सुनील शेट्टी ने बीवी को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश, Video हुआ वायरल
सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने बीवी माना को इस अंदाज में किया बर्थडे विश
  • सुनील शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल
  • बीवी माना को इस खास अंदाज में किया बर्थडे विश
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. एक्टर अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ इंटरनेट पर साझा करते नजर आ जाते हैं. हाल ही में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty Video) ने अपने बीवी माना शेट्टी के बर्थडे पर उनके लिए एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है. 55 साल की माना को विश करते हुए सुनील शेट्टी ने उनके लिए रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया है. छोटे-छोटे पलों को मिलाकर बनाए गए इस वीडियो में माना कभी हंसती खिलखिलाती नजर आ रही हैं, तो कभी रो रही हैं. 

माना (Mana Shetty) के लिए बनाए गए इस वीडियो के बैकग्राउंड में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने आई लव यू गाना चलाया है. वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में माना को बर्थडे विश किया. सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे जीवनसाथी. तुम्हारा पसंदीदा गाना." सुनील शेट्टी द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


वहीं, अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपनी सुपरहिट सीरिज 'हेरा फेरी (Hera Pheri)' की तीसरी फिल्म 'हेरा फेरी 3' में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी. इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार, परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी की तिकड़ी धमाल मचाती नजर आ सकती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suniel Shetty, Suniel Shetty Video, Suniel Shetty Video Viral, Suniel Shetty Instagram, Suniel Shetty Viral Video, Suniel Shetty Wishes Mana Shetty, Mana Shetty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com