विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2020

मैच देखने के दौरान सुहाना खान का दिखा क्यूट अंदाज, साथ में नजर आए शाहरुख खान

शाहरुख खान (Shahrukh khan) और उनकी बेटी सुहाना खान की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में पिता और बेटी का पोज देखने लायक है.

मैच देखने के दौरान सुहाना खान का दिखा क्यूट अंदाज, साथ में नजर आए शाहरुख खान
सुहाना खान (Suhana Khan) का दिखा क्यूट अंदाज
  • सुहाना खान की फोटो हुई वायरल
  • सुहाना खान का दिखा दिलकश अंदाज
  • शाहरुख खान के साथ नजर आईं बेटी सुहाना खान
नई दिल्ली:

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों दुबई में और वह अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए हर मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच जाते हैं. हाल ही में मैच देखते हुआ शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में पिता और बेटी का पोज देखने लायक है. सुहाना मैच देख रही हैं वहीं शाहरुख खान उनके पास खड़े नजर आ रहे हैं.  बता दें किआईपीएल 2020 (IPL 2020) को लेकर फैन्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मालिकाना हक वाली टीम केकेआर (KKR) टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं.  केकेआर (KKR) ने अब तक 7 मैच खेल हैं, जिनमें 4 में टीम को जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है.

बता दें कि शाहरुख खान और उनकी बेटी का यह फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस फोटो पर फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं. साथ ही सुहाना और शाहरुख की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. हाल ही में केकेआर (KKR) ने अपनी टीम के नए एंथम सॉन्ग को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, इसके बोल हैं तू फैन नहीं तूफान है, केकेआर की जान है. जो एनर्जी, जो पैशन, आप लोग प्रोवाइड करते हैं, वो इस समय मैदान पर मिसिंग है, लेकिन आप लोग हमें घर बैठकर भी मोटिवेट कर सकते हैं. बता दें कि केकेआर (KKR) ने द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो एनिमेटिड है. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और केकेआर के फैन्स वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

बता दें कि दिनेश कार्तिक शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान पद से हट गये. उनकी जगह इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग की इस फ्रेंचाइजी में अब तक उप कप्तान की भूमिका निभा रहे इयोन मोर्गन को कमान सौंपी गयी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhalaang Trailer, Rajkummar Rao, Mohammad Zeeshan Ayyub
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com