तेलुगू फिल्मों के लिजेंडरी डायरेक्टर एस. एस. राजामौली अपनी एपिक ड्रामास के लिए केवल साउथ में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं. राजामौली की फिल्में वॉर ड्रामा जौनर में पिछले साल 10 सालों में मील का पत्थर साबित हुई हैं. बाहुबली : दि बिगनिंग (2015) के बाद से उनकी सब फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ से ज्यादा रहा है. उनकी पिछली फिल्म RRR (2022) ने तकरीबन 1387 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. राजामौली अपनी अगली फिल्म ‘SSMB29' तैयारियों में लग गए हैं. कितने पार्ट्स में रिलीज होगी और क्या कुछ रहेगा अगली फिल्म में आइए जानते हैं.
एक्शन फिल्म है SSMB29
पिछले कुछ सालों में पीरियड फिल्मों के बारे में कल्पना करते ही एक नाम जो जहन में आता है, वो राजामौली का ही होता है. अपनी रोचक पटकथाओं और भरपूर एक्शन का मिश्रण करने वाले राजामौली इंटरनेशनल लेवल पर प्रसिद्धि प्राप्त कर चुके हैं. वह अपनी अगली फिल्म ‘SSMB29' की रिलीज की दौड़ पर निकल पड़े हैं. यह फिल्म भी राजामौली की पिछली फिल्मों की तरह एक्शन एडवेंचर फिल्म होगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब दो पार्ट में नहीं रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू ,पृथ्वीराज और प्रियंका चोपड़ा साथ में नजर आएंगे. पहले इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज करने की चर्चा चल रही थी, जिसकी वजह राजामौली के मन में चल रहे फिल्म को लेकर बहुत सारे नैरेटिव्स थे. पर अब इस फिल्म को एक ही पार्ट में रिलीज किया जाएगा. माना यह भी जा रहा है की RRR की ही तरह इस फिल्म का रनिंग टाइम 3 घंटे 30 मिनट या उसे अधिक का होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं