मिथुन चक्रवर्ती का शानदार और लंबा फिल्मी सफर कोई आम बात नहीं, जहां अपने 5 दशक से ज्यादा के करियर में उन्हें इंडस्ट्री में दिग्गज एक्टर का ओहदा मिला, और उनके एक्टिंग किरदार को सराहने वाली एक स्ट्रांग ऑडियंस भी मिली. इसी के साथ मिथुन की पॉपुलैरिटी ना सिर्फ इंडिया में सीमित थी बल्कि सोवियत यूनियन में इनके कई चाहने वाले थे. आपको बता दें की हाल ही में फिल्म निर्देशक करन राजदान ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ अपने इंटरव्यू में मिथुन चक्रवर्ती के बारें में कुछ बातें शेयर की. उन्होंने मिथुन को भावुक और दिल का साफ इंसान तो बताया ही साथ ही उनकी समय पाबंदी और एनर्जी की तारीफ भी की.
करन राजदान ने कहा "जितने एनर्जेटिक मिथुन दा थे उतना कोई नहीं हो सकता था. वो पूरी रात जागकर डांस स्टेप्स की रिहर्सल कर लेते थे या फिर फोन पर किसी से लड़ लिया करते थे, फिर भी अगले दिन टाइम पर रहते थे. और वो बहुत इमोशनल इंसान हैं और उनका दिल बहुत साफ है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा उन्होंने बताया की मिथुन के एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ अच्छे इक्वेशन नहीं थे. दोनों के अक्सर झगड़े हुआ करते थे. राजदान ने कहा "वो दोनों पूरी पूरी रात एक दूसरे से लड़ते रहते थे, श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं तो मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा." आपको बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि श्रीदेवी और मिथुन की सीक्रेट शादी हो चुकी थी. बताया जाता हैं की दोनों जाग उठा इंसान के सेट पर मिले थे और जहां से इनका अफेयर शुरू हुआ और साल 1985 में दोनों ने शादी कर ली. जबकि मिथुन की 1979 में योगिता बाली से शादी हो चुकी थी और उनके दो बेटे मिमोह और नमाषी भी थे. 1987 में श्रीदेवी की जिंदगी में बोनी कपूर ने कदम रखा.
मिथुन चक्रवर्ती अपने करियर में लगभग 350 फिल्में कर चुके हैं. इनमें अग्निपथ, गुरु और मृगया में उनकी परफॉरमेंस शानदार मानी जाती है. साथ ही उन्होंने अपनी एक्टिंग और स्क्रीन परफॉरमेंस के लिए तीन नेशनल फिल्म अवार्ड्स और चार फिल्फेयर अवार्ड्स जीत चुके हैं साथ ही एक्टर को साल 2022 में प्रेस्टीजियस दादासाहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया था. मिथुन आखरी बार कश्मीरी फाइल्स और बंगाली फिल्म शांतन में नजर आए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं