विज्ञापन

हेमा मालिनी के 54 साल पुराने बंगले का श्री श्री रविशंकर ने रखा है नाम, यूनिक है संस्कृत शब्द का अर्थ

हेमा मालिनी के बंगले का नाम स्पिरिचुअल गुरू श्री श्री रवि शंकर ने रखा है, जो संस्कृत में है.

हेमा मालिनी के 54 साल पुराने बंगले का श्री श्री रविशंकर ने रखा है नाम, यूनिक है संस्कृत शब्द का अर्थ
हेमा मालिनी के बंगले का संस्कृत नाम
नई दिल्ली:

मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स का घर एक मेन स्पॉट होता है, जिसके चलते फैंस सितारों के घर पर जाकर तस्वीरें खिंचवाते हैं. इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है. लेकिन क्या आप बिग बी के प्रतीक्षा, किंग खान के मन्नत और भाईजान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के अलावा हेमा मालिनी के घर का नाम जानते हैं, जिसकी चर्चा इन दिनों खूब हो रही है. दरअसल, हाल ही में ईशा देओल ने मां हेमा मालिनी की झलक कर्ली टेल्स के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में दिखाई. वहीं उन्होंने 54 साल पुराने बंगले के नाम का भी जिक्र किया, जो हेमा मालिनी ने सालों तक नहीं रखा था. खास बात यह है कि स्पिरिचुअल गुरू श्री श्री रविशंकर ने यह नाम रखा है. 

54 साल पुराने घर को हेमा मालिनी ने दिया संस्कृत नाम

ईशा देओल ने हाल ही में अपने फैमिली होम की की झलक दिखाई. वहीं इस दौरान उन्होंने बताया कि 54 साल रहने के बाद भी बंगले का कोई ऑफिशियल नाम नहीं था. वहीं फैंस घर को हेमा मालिनी के बंगले के रूप में जानते थे. लेकिन स्पिरिचुअल गुरू श्री श्री रविशंकर द्वारा इस घर को संस्कृत नाम अद्वितीय (Advitiya) नाम दिया. 

ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी का 54 साल पुराना बंगला, धर्मेंद्र की यादें, डांस हॉल में जूते चप्पल की नहीं इजाजत, दो अलग किचन

अद्वितीय का हिंदी में मतलब

अद्वितीय एक शुद्ध संस्कृत शब्द है, जिसका मतलब बेजोड़, अनुपम, या जिका कोई दूसरा ना हो होता है. यह दो शब्दों अ+ द्वितीय से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है इसके जैसा कोई दूसरा नहीं. जैसा कि आप जानते हैं कि हेमा मालिनी बॉलीवुड की सुपरस्टार रही हैं. उन्होंने राजेश खन्ना, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है. वहीं उन्हें बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल कहा जाता है. इसके चलते यह कहा जा सकता है कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं है. 

54 साल पुराने बंगले में हैं ढेर सारी यादें

Latest and Breaking News on NDTV

हेमा मालिनी ने यह बंगला तब खरीदा था जब वह फिल्मों की दुनिया में नई नई आई थीं और पहली बार मुबई आई थीं. वहीं इंटरव्यू में हेमा मालिनी के घर के अंदर की झलक दिखी. जहां धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी की खूबसूरत पुरानी तस्वीरें देखने को मिली. वहीं एक सोफे पर धर्मेंद्र और अन्य पर हेमा मालिनी की फोटो वाला तकिया रखा गया था. इसके अलावा उनके घर में वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन लोगों के लिए अलग अलग किचन है.

ये भी पढ़ें- मीना कुमारी का वो 53 साल पुराना कल्ट गाना, घूंघट की आड़ में किसी और ने किया था डांस, बनने में लगे 14 साल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malini, Ravi Shankar, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com