साउथ सुपरस्टार राम चरण (फिल्म का एक सीन)
- राम चरण ने जताई इच्छा
- हिरानी के साथ करना चाहते हैं काम
- बॉलीवुड में फिर से चाहते हैं एंट्री
नई दिल्ली:
तेलुगू अभिनेता व निर्माता राम चरण का कहना है कि वह हिंदी फिल्म 'जंजीर' (2013) के बाद फिर से बॉलीवुड में काम करने के लिए तैयार हैं और राजकुमार हिरानी के साथ काम करने की ख्वाहिश रखते हैं. राम से जब पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में उनका कोई पसंदीदा निर्देशक है तो उन्होंने कहा, "मैं राजकुमार हिरानी सर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और उनके साथ काम करना पसंद करूंगा." उन्होंने कहा, "वह उन फिल्मकारों में से हैं, जो अपनी फिल्मों में कला और व्यावसायिक सिनेमा को उचित रूप से संतुलित कर रहे हैं, इसलिए मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं.
ये हैं वो 10 वजहें, जो राम चरण को बनाती हैं साउथ का सुपरस्टार
उन्होंने कहा, 'मैंने विशाल भारद्वाज की भी कुछ फिल्में देखी हैं और उन्होंने सिनेमा की कुछ बेहतरीन फिल्में बनाई हैं.' अभिनेता ने कहा कि वह कोई दिलचस्प प्रोजेक्ट मिलने पर फिर से बॉलीवुड में हाथ जरूर आजमाना चाहेंगे और इस बार वह निर्देशक, कहानी, प्रोडक्शन जैसी चीजों पर भी ध्यान देंगे. बता दें कि 'मगधीरा' नाम की फिल्म से राम चरण को अपनी खुद की पहचान मिली. यह उनकी करियर की दूसरी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने शानदार एक्टिंग की. राम चरण ने अपने पिता सुपरस्टार चिरंजीवी की 150वीं फिल्म भी प्रोड्यूस की, जिसमें उनके चाचा पवन कल्याण भी दिखे थे.
YouTube पर वायरल हो रहा है इस एक्शन स्टार का बिंदास अंदाज, देख चुके हैं 50 लाख लोग
चरण ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2013 में प्रियंका चोपड़ा के साथ 'जंजीर' से किया था. यह साल 1973 में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'जंजीर' की रीमेक फिल्म थी. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.
VIDEO: चिरंजीवी के बेटे की शादी में उमड़ा बॉलीवुड
(इनपुट आईएएनएस से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Telugu Actor Ram Charan, Ram Charan, Rajkumar Hirani