विज्ञापन

Entertainment Top 5: रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी, द 50 आज से होगा शुरू और मिर्जापुर की शूटिंग खत्म सहित पढ़ें बॉलीवुड की आज की 5 बड़ी खबरें

Entertainment Top 5: मनोरंजन जगत के लिए 1 फरवरी का दिन खास है. मशहूर रोहित शेट्टी के घर घर पर गोलीबारी हुई, जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. रियलिटी शो द 50 शुरू होने वाला है. यह शो लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ.

Entertainment Top 5: रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी, द 50 आज से होगा शुरू और मिर्जापुर की शूटिंग खत्म सहित पढ़ें बॉलीवुड की आज की 5 बड़ी खबरें
Entertainment Top 5: रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी, द 50 आज से होगा शुरू

Entertainment Top 5: मनोरंजन जगत के लिए 1 फरवरी का दिन खास है. मशहूर रोहित शेट्टी के घर घर पर गोलीबारी हुई, जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. रियलिटी शो द 50 शुरू होने वाला है. यह शो लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ. वहीं हर दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वॉर ड्रामा फिल्म बन गई है. सनी देओल के साथ रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम कर रही है. वहीं फिल्म मिर्जापुर का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर है. इसके अलावा और भी कई बड़ी खबरें शामिल हैं. 


रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी

मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के आवास के बाहर फायरिंग हुई. इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. जिस इलाके में यह घटना हुई, वह मुंबई का हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाता है, जहां कई नामी फिल्मी हस्तियों के घर हैं. पुलिस के अनुसार, रोहित शेट्टी के जुहू स्थित टॉवर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

द 50 आज से हो रहा है शुरू

रियलिटी शो द 50 की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही है. वहीं अब 1 फरवरी 2026 को शो का प्रीमियर होने वाला है, जिसे आप कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस यूनिक रियलिटी शो में 50 सेलेब्रिटी कंटेस्टेंटे नजर आने वाले हैं, जो यूट्यूब, सोशल मीडिया, टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने लोग होंगे. वहीं 25 जनवरी से शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और टास्क और एलिमनेशन चालू हो गए हैं, जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि 5 कंटेस्टेंट एलिमनेट भी हो चुके हैं.  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बने राम चरण और उपासना कामिनेनी

राम चरण और उपासना कामिनेनी अब तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं. दरअसल, कपल ने ट्विन्स बेबी बॉय और बेबी गर्ल का स्वागत शनिवार को किया है. वहीं सुपरस्टार चिरंजीवी ने दादा बनने की खुशी एक्स (पहले ट्विटर) पर फैंस के साथ शेयर की. गुड न्यूज देते हुए सुपरस्टार ने एक्स पर लिखा, बहुत खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राम चरण और उपासना कोनिडेला को जुड़वां बच्चे हुए हैं. एक लड़का और एक लड़की. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

मर्दानी 3 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़

रानी मुखर्जी की एक्शन ड्रामा फिल्म 'मर्दानी 3' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस ने तीन साल बाद स्क्रीन पर वापसी की है. रिलीज के बाद दर्शकों की तरफ से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि कलेक्शन के मामले में पहले दिन केवल 4 करोड़ की कमाई हासिल की, जिसके साथ ही रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्मों मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे, बंटी और बबली 2 और हिचकी जैसी फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ा.  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

‘मिर्जापुर: द फिल्म' की शूटिंग हुई पूरी 

जब से मिर्जापुर: द फिल्म की घोषणा हुई है, तब से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इसी बीच निर्माताओं ने एक बड़ा और रोमांचक अपडेट साझा किया है. मिर्जापुर: द फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म का अंतिम शेड्यूल आधिकारिक तौर पर रैप हो गया है. निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फ्रैंचाइज़ी के दमदार और रोमांचक थीम म्यूज़िक के साथ एक पोस्ट साझा करते हुए रैप की घोषणा की.  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Shetty, The 50, Ram Charan, Upasana Kamineni, Mardaani 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com