विज्ञापन

राम चरण के फैन्स हुए बेकाबू, जुड़वां बच्चों से मिलने बेटी संग पहुंचे अस्पताल- देखें Shocking Video

RRR एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं. 

राम चरण के फैन्स हुए बेकाबू, जुड़वां बच्चों से मिलने बेटी संग पहुंचे अस्पताल-  देखें Shocking Video
बेटी के साथ भीड़ में फंसे राम चरण
नई दिल्ली:

आरआरआर स्टार राम चरण दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं. दरअसल, उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर सुपरस्टार चिरंजीवी ने फैंस को खुशखबरी दी. लेकिन अब एक वीडियो को देखकर फैंस को गुस्सा आ रहा है क्योंकि राम चरण अस्पताल जाते हुए भीड़ में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं ध्यान देने की बात यह है कि उनकी गोद में बेटी क्लिन कारा भी है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और कपल को प्राइवेसी देने की बात कही है.  

भीड़ में फंसे राम चरण

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में फैंस और फोटोग्राफर्स की अस्पताल के बाहर भीड़ लगी हुई है. जबकि राम चरण बेटी क्लिन कारा को गोद में लिए हुए अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन चारों तरफ से उन्हें भीड़ ने घेरा हुआ है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल के अंदर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है और कॉमन सेंस यूज करने की बात की है. इतना ही नहीं उन्होंने कपल को इस खुशी के पल में प्राइवेसी देने की बात कही है. 

ये भी पढ़ें- जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बने राम चरण और उपासना कामिनेनी, दादा चिरंजीवी ने  दी फैंस को गुड न्यूज

चिरंजीवी ने शेयर की थी गुड न्यूज

मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया  पर लिखा, ''अत्यंत खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, हमें यह साझा करते हुए खुशी हो रही हैं कि राम चरण और उपासना ने जुड़वा बच्चों का वेलकम किया है. उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई है. मां और बच्चे, दोनों हेल्दी हैं और ठीक हैं. इन नन्हे-मुन्नों का परिवार में स्वागत करना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है. दादा-दादी के तौर पर ये आशीर्वाद है. हम सभी की प्रार्थनाओं, प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं.''

राम चरण और उपासना को सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई

इस पोस्ट पर बॉलीवुड और इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. सबसे पहले जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने कमेंट में चिरंजीवी और उनके परिवार को इस खुशखबरी के लिए बधाई दी. इसके साथ ही, अमेरिकी रैपर और सिंगर राजा कुमारी ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये अब तक की सबसे अच्छी खबर है.' इसके अलावा, एक्ट्रेस करुणा भूषण और एक्टर अधीर अभि समेत कई नामी कलाकारों ने चिरंजीवी के पोस्ट पर बधाई दी और राम चरण और उपासना के नए पारिवारिक अध्याय के लिए शुभकामनाएं भेजीं. फैंस ने भी कमेंट्स के जरिए कपल को शुभकामनाएं दी और नन्हे-मुन्नों का स्वागत किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com