एक्ट्रेस प्रियामणि ने 2017 में फिल्म मेकर मुस्तफा राज के साथ शादी की. उनके लिए ये मौका बहुत ही खास था और जश्न मनाने का लेकिन उनकी इंटर रिलीजन शादी जल्द ही उनके लिए ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार हो गईं. हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियामणि ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर 'लव जिहाद' के नाम पर मजाक ने उन्हें कितना परेशान किया. फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में प्रियामणि ने कहा, "जब मैंने अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की तो मैं बस इस खुशी के पल को उन लोगों के साथ शेयर करना चाहती थी, जिनके बारे में मुझे ईमानदारी से विश्वास था कि वे वास्तव में मेरी परवाह करते हैं. हालांकि मुझे नहीं पता कि किस वजह से बेवजह नफरत फैलनी शुरू हो गई और लव जिहाद के आरोप लगने लगे. उन्होंने यहां तक कह दिया कि जब कल हमारे बच्चे होंगे तो वे ISIS में शामिल हो जाएंगे."
एक्ट्रेस ने कहा कि हालांकि वह समझती हैं कि लोग सेलेब्स को कुछ भी कहने के लिए कैसे तैयार होते हैं लेकिन इन कमेंट्स ने उन्हें बहुत परेशान किया. उन्होंने कहा, "मैं समझती हूं कि क्योंकि मैं मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से हूं, इसलिए आप जो चाहें कह सकते हैं. लेकिन आप किसी ऐसे शख्स पर हमला क्यों करना चाहते हैं जो इन चीजों का हिस्सा ही नहीं है? आप यह भी नहीं जानते कि वह व्यक्ति कौन है. 2-3 दिनों तक इसने मुझ पर बहुत बुरा असर डाला क्योंकि मुझे बहुत सारे मैसेज मिलते रहे. अब भी अगर मैं उनके साथ कुछ पोस्ट करती हूं तो दस में से नौ टिप्पणियां हमारे धर्म या जाति के बारे में होती हैं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि जवान एक्टर ने कहा कि वह और उनके पति इन कमेंट्स का कभी जवाब नहीं देते क्योंकि उन्हें 'आग में घी डालने का कोई मतलब नहीं' दिखता और वह ट्रोल्स को 'उनकी एक मिनट की पॉपुलैरिटी' नहीं देना चाहतीं.
वर्कफ्रंट पर क्या है सीन ?
प्रियमणि को हाल ही में मलयालम थ्रिलर ऑफिसर ऑन ड्यूटी में देखा गया था जो पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी. 2024 में वह तेलुगु फिल्म भामकलापम 2 के साथ-साथ हिंदी फिल्म आर्टिकल 370 और मैदान में नजर आईं. वह अगली बार जन नायकन में नजर आएंगी जो राजनीति के लिए एक्टिंग से संन्यास लेने से पहले विजय की आखिरी फिल्म है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं