विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा संग वीडियो हुआ वायरल तो सोराब बेदी ने बताया रिश्ते का सच, बोले- मलाइका से जान-पहचान पुरानी

मलाइका अरोड़ा के साथ वायरल तस्वीरों के बाद सोराब बेदी ने डेटिंग की अफवाहों पर खुलकर सफाई दी. उन्होंने कहा कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और लोगों को बेवजह बातें नहीं बनानी चाहिए.

मलाइका अरोड़ा संग वीडियो हुआ वायरल तो सोराब बेदी ने बताया रिश्ते का सच, बोले- मलाइका से जान-पहचान पुरानी
सोराब बेदी ने बताया, क्या है मलाइका अरोड़ा से रिश्ते का सच
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. एक बार फिर सोशल मीडिया पर जैसे ही मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी (Sorab Bedi) की पार्टी वाली तस्वीरें सामने आईं, इंटरनेट पर मानो गॉसिप का अलार्म बज गया. किसी ने कहा नई जोड़ी बन रही है, तो किसी ने इसे सीक्रेट डेट बता दिया. डांस करते, हंसते और साथ वक्त बिताते दोनों के वीडियो मिनटों में वायरल हो गए. फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी और गॉसिप पेजों ने रिश्ते की कहानी गढ़नी शुरू कर दी. बढ़ती चर्चाओं के बीच अब सोराब बेदी खुद सामने आए हैं और उन्होंने पूरे मामले की असली सच्चाई बताई है.

यह भी पढ़ें: इमरान की इस हीरोइन का दीवाना हो गया था मशहूर क्रिकेटर, युवराज सिंह से कराया मैसेज, एक्ट्रेस ने किया इग्नोर, फिर ऐसे बनी बात

सोराब बोले, लोग सोच समझकर बात करें

सोराब ने साफ शब्दों में कहा कि उनके और मलाइका अरोड़ा के बीच सिर्फ दोस्ती है. उन्होंने कहा कि लोग बिना पूरी बात जाने कई तरह की बातें बना लेते हैं. उनके मुताबिक दो लोग साथ दिख जाएं तो इसका मतलब ये नहीं कि वे रिलेशनशिप में हैं. सोराब ने ये भी कहा कि किसी लड़की के बारे में कुछ भी बोलने से पहले लोगों को दो बार सोचना चाहिए. ऐसी बातें किसी की मानसिक स्थिति पर असर डाल सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दिलचस्प है पहली मुलाकात की कहानी

सोराब ने बताया कि उनके मॉडलिंग दिनों में डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता उनके मेंटर्स रहे. उन्होंने सोराब को रैंप वॉक का मौका दिया और यहीं से दोस्ती की शुरुआत हुई. इसके बाद वे अक्सर साथ पार्टियों में जाने लगे. एक पार्टी में डेलनाज और वाहबिज ने ही उनकी मुलाकात मलाइका से कराई. मलाइका भी उनके फ्रेंड सर्कल का हिस्सा थीं. बस यहीं से पहचान बढ़ी और दोस्ती मजबूत होती गई.

पुरानी दोस्ती पर नई नजर

सोराब का कहना है कि वे पहली बार साथ पार्टी करते नहीं दिखे हैं. वे कई साल से एक ही ग्रुप में मिलते जुलते रहे हैं. पहले भी तस्वीरें शेयर होती थीं, लेकिन तब वे इतने पॉपुलर नहीं थे. अब पहचान बढ़ी तो हर फोटो पर कहानी बनाई जा रही है. सोराब ने साफ कहा कि दो लोगों की सच्ची दोस्ती को गलत नजर से देखना ठीक नहीं है.

मलाइका की लाइफ भी रहती है सुर्खियों में

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है. वे पहले अरबाज खान से शादी कर चुकी हैं और दोनों का एक बेटा भी है. साल 2017 में दोनों अलग हो गए थे. इसके बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर को डेट किया. उनके ब्रेकअप की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. ऐसे में सोराब संग तस्वीरें सामने आते ही चर्चाएं तेज होना तय था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com