विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2021

Sooryavanshi Aila Re Aillaa Teaser: अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह का धमाका, देखें Video

फिल्म 'सूर्यवंशी' के पहले गाने 'आईला रे आईला' ( Aila Re Aillaa) का टीजर रिलीज हो गया है.

Sooryavanshi Aila Re Aillaa Teaser: अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह का धमाका, देखें Video
'आईला रे आईला' का टीजर आया सामने
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार इस दिवाली पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूर्यवंशी' लेकर सिनेमाघरों में आने पहुंचने वाले हैं. दर्शक उनकी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने इस बात का ऐलान किया था कि वो दिवाली पर फिल्म रिलीज कर रहे हैं. अब इस फिल्म के पहले गाने 'आईला रे आईला' ( Aila Re Aillaa) का टीजर बुधवार को रिलीज किया गया है. टीजर में गाने की थोड़ी झलकियां दर्शकों में उत्साह जगाने के लिए दिखाई गई हैं. 'सूर्यवंशी' के पहले सॉन्ग में अक्षय कुमार के साथ-साथ सिंघम अजय देवगन और सिंबा रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं.

अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह तीनों ही रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म का हिस्सा हैं. अक्षय ने 'आईला रे आईला' (Aila Re Aillaa) सॉन्ग के टीजर को पोस्ट करते हुए लिखा है: "इस दिवाली पर हम सूर्यवंशी के साथ वापस आ रहे हैं. ये रहा आईला रे आईला गाने का टीजर." वहीं, रणवीर सिंह ने लिखा है: "सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी का जब साथ होते हैं तो सेलिब्रेशन होता है." बता दें कि 'सूर्यवंशी' फिल्म के रिलीज डेट को कई बार बदला जा चुका है और इसके पीछे कई कारण भी थे. पहले कोरोनावायरस का प्रकोप और फिर लॉकडाउन के कारण सिनेमाघरों का बंद होना.

अब जब सबकुछ सामान्य होने की ओर चला तो फिल्म के मेकर्स ने इसे रिलीज करने का फैसला किया है. 'आईला रे आईला' (Aila Re Aillaa) सॉन्ग के टीजर के साथ फिल्म को लेकर दर्शकों में दिख रहे क्रेज की शुरुआत हो गई है. फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अजय देवगन और रणवीर सिंह गेस्ट रोल में हैं. फिल्म आगामी 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है.
 

यह भी देखें: Dhamaka Trailer Review: जानें कैसा है Kartik Aaryan की 'धमाका' का ट्रेलर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sooryavanshi Aila Re Aillaa Teaser, Sooryavanshi, Sooryavanshi Aila Re Aillaa Song Teaser, Aila Re Aillaa Teaser, Sooryavanshi Akshay Kumar, Ajay Devgn, Akshay Kumar, Ranveer Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com