विज्ञापन
This Article is From May 30, 2020

सोनू सूद मुंबई की लोकल ट्रेन में करते थे सफर, एक्टर के संघर्ष के दिनों का Photo हुआ वायरल

सोनू सूद (Sonu Sood) का हाल ही में एक पुराना फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं.

सोनू सूद मुंबई की लोकल ट्रेन में करते थे सफर, एक्टर के संघर्ष के दिनों का Photo हुआ वायरल
सोनू सूद (Sonu Sood) के संघर्ष के दिनों का फोटो हुआ वायरल
  • सोनू सूद का लोकट ट्रेन के पास का फोटो हुआ वायरल
  • एक्टर लोकल ट्रेन में करते थे सफर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) लॉकडाउन (Lockdown) में मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए मसीहा साबित हुए हैं. उन्होंने अब तक कई मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में काफी मदद की है. इतना ही नहीं, उन्होंने मजदूरों के खाने-पीने का भी बखूबी इंतजाम किया. ऐसे में सभी सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) की खूब तारीफ हो रही हैं. लगातार लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं. अब हाल ही में एक्टर का एक पुराना फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. यह फोटो एक ट्रेन पास का है, जिसमें एक्टर की तस्वीर लगी हुई है. 


सोनू सूद (Sonu Sood) के नाम पर इश्यू हुआ यह पास जुलाई 1997 का है. जब वह केवल 24 साल के थे. वहीं, इस पास की एक्सपायरी डेट मार्च 1998 लिखी हुई है. सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) का यह एक साल का पास 420 रुपये में जारी हुआ था. एक फैन ने इस पास का फोटो शेयर किया है, साथ ही एक्टर के स्ट्रगल को भी दिखाया है. फैन ने ट्वीट करते हुए कहा, "जिसने सच में संघर्ष किया हो उसे दूसरे लोगों की पीड़ा समझ में आती है, सोनू सूद कभी ₹420 वाली लोकल का पास लेकर सफर किया करते थे."

फैन के पोस्ट पर एक्टर सोनू सूद ने रिएक्ट किया है. सोनू सूद (Sonu Sood) ने ट्वीट करते हुए कहा, "जिंदगी एक पूरा गोला है." सोनू सूद के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी सोनू सूद (Sonu Sood) से कई यूजर ने उनके घर पहुंचाने के लिए या उनका आभार जताने के लिए ट्वीट किये, जिसपर एक्टर ने सादगी से रिप्लाई भी किया. लोगों को घर पहुंचाने के अलावा सोनू सूद ने अपना जुहू में स्थित होटल भी डॉक्टर्स और कोरोना वॉरियर्स के लिए खोल दिया था, जिसमें आकर वे आराम से रह सकें. बता दें कि सोनू सूद (Sonu Sood) के इस कदम के लिए लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं. इतना ही नहीं, बिहार में एक जगह पर लोगों ने उनके लिए मूर्ति बनवाने की भी ठान ली थी.                                                   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Sood, Sonu Sood Twitter, Sonu Sood Tweet Viral, Sonu Sood Local Train Pass, Sonu Sood Throwback Photo, Sonu Sood Pass
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com