- सोनू सूद से यूजर ने मांगी रेसलिंग सीखने के लिए मदद
- एक्टर ने खली की फोटो शेयर कर किया वादा
- सोनू सूद का ट्वीट हुआ वायरल
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपने काम के साथ-साथ अपनी दरियादिली से भी लोगों का खूब दिल जीता है. सोनू सूद अकसर आम लोगों की मदद करते हुए और उनकी ख्वाहिशों को पूरा करते हुए नजर आते हैं. हाल ही में सोनू सूद से एक यूजर ने रेसलिंग सीखने के लिए मदद मांगी. यूजर ने कहा कि मुझे आपकी मदद चाहिए, कृप्या मेरी ट्रेनिंग शुरू करवा दीजिए. इसपर सोनू सूद ने रेसलिंग के किंग यानी खली की फोटो शेयर करते हुए कहा कि अब से यह आपको रेसलिंग सिखाएंगे, यह मेरा वादा है. सोनू सूद का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
अब हमारे ग्रेट ख़ली भाई आपको रेस्लिंग सिखाएँगे। ये मेरा वादा है । https://t.co/27GcMfBHy7 pic.twitter.com/3CEGq4LRiV
— sonu sood (@SonuSood) December 1, 2020
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोनू सूद (Sonu Sood) से यूजर ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा, "मेरे पापा एक किसान हैं और आपके लिए किसान भगवान हैं. मैं इंडिया के लिए रेसलिंग करना चाहता हूं. मुझे आपकी मदद चाहिए, बस सर मेरी रेसलिंग की ट्रेनिंग शुरू करवा दीजिए." यूजर के इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए सोनू सूद ने खली की फोटो शेयर कर दी. उन्होंने यूजर से वादा करते हुए कहा, "अब हमारे ग्रेट खली भाई आपको रेसलिंग सिखाएंगे. यह मेरा वादा है." सोनू सूद के ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही उनकी सराहना भी कर रहे हैं.
बता दें कि सोनू सूद (Sonu Sood) ने इसके अलावा भी लोगों की काफी मदद की है. कभी किसी को एडमिशन दिलाने में तो कभी किसी का इलाज करवाने के लिए सोनू सूद हमेशा आगे आए हैं. सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान भी मसीहा साबित हुए थे. उन्होंने प्रवासी मजदूरों को सही सलामत न केवल उनके घर भेजा, बल्कि उनके खाने-पीने का भी इंतजाम किया. इसके अलावा सोनू सूद ने विदेशों में फंसे छात्रों की भी मदद की थी. सोनू सूद ने विदेश में फंसे छात्रों को प्लेन के जरिए वापस बुलवाया. आज भी सोनू सूद देशवासियों की मदद से पीछे बिल्कुल नहीं हटते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं