- रिव्यू अच्छे मिलने के बाद पहले दिन कुछ खास नहीं रही कमाई
- साथ में रिलीज हुई लुका छिपी के पर्दे पर ज्यादा दर्शक जुटे
- डकैत पृष्ठभूमि पर बनी है फिल्म
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput), मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpai), रणवीर शौरी (Ranvir Shorey), आशुतोष राणा (Ashutosh Rana)और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) जैसे स्टारों से सजी फिल्म सोनचिड़िया (SonChiriya) शुक्रवार को सिनेमा घरों में रिलीज हो गई. फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी. रिव्यू और रेटिंग अच्छी मिलने के बावजूद फिल्म पहले दिन 1 करोड़ की ही कमाई कर पाई. हालांकि इसी शुक्रवार को रिलीज हुई लुका छिपी को दर्शकों ने काफी सराहा लेकिन सोनचिड़िया (SonChiriya) की कमाई न करने की पीछे कुछ और कारण माने जा रहे हैं.
फिल्म 'सोनचिड़िया' से नाराज हुए चंबल के निवासी, रिलीज पर रोक लगाने की मांग की
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डकैत बैकग्राउंड पर बनी सोनचिड़िया (SonChiriya) को दर्शकों ने पसंद किया लेकिन सिनेमाई पर्दों पर ज्यादा जगह नहीं मिली. फिल्म देशभर में सिर्फ 720 पर्दों पर रिलीज हुई जबकि ओवरसीज की बात करें तो 220 पर्दों पर सोनचिड़िया (SonChiriya) दिखाई गई. वहीं लुका छिपी देशभर में 2100 पर्दों पर रिलीज हुई. इस लिहाज से फिल्म पहले दिन फिल्म की कमाई कम नहीं मानी जा रही है. यदि ज्यादा पर्दों पर जगह मिलती तो फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता था.
सुनील ग्रोवर का छलका दर्द, बोले- न हैं हम अमिताभ और न ही किसी हीरो के बच्चे...देखें Video
इस वक्त 4 अन्य हिंदी फिल्में सिनेमा घरों में लगी हुई हैं जिनको दर्शक पसंद कर रहे हैं. इनमें उरी द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri The Surgical Strike), गली बॉय (Gully Boy), टोटल धमाल (Total Dhamaal) और लुकाछिपी (Luka Chuppi) शामिल है. इन सभी फिल्मों का कलेक्शन सही दिशा में जा रहा है. लिहाजा सिनेमा घर आने वाले दर्शकों के बीच 5 फिल्मों में बंटवारा हो जा रहा है. डैकत पृष्ठभूमि पर सोनचिड़िया (SonChiriya) इन 4 फिल्मों के मुकाबले दर्शकों को ज्यादा लुभा नहीं पा रही है.
आगामी हफ्तों में सोनचिड़िया (SonChiriya) और लुका छिपी के अच्छे कलेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है. 'उड़ता पंजाब' और 'इश्किया' जैसी कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके निर्देशक अभिषेक चौबे ने 'सोनचिड़िया (SonChiriya)' में चंबल की कहानी पेश की है. फिल्म के निर्माता रोनी स्क्रूवाला हैं. फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा और भूमि पेडनेकर के काम की काफी तारीफ हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं