SonChiriya Box Office Collection Day 1: दर्शकों को पसंद आई फिल्म फिर भी नहीं कर पाई कमाई, ये रही वजह
Bollywood
Updated: Mar 2, 2019
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput), मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpai), रणवीर शौरी (Ranvir Shorey), आशुतोष राणा (Ashutosh Rana)और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) जैसे स्टारों से सजी फिल्म सोनचिड़िया (SonChiriya) शुक्रवार को सिनेमा घरों में रिलीज हो गई. फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी. रिव्यू और रेटिंग अच्छी मिलने के बावजूद फिल्म पहले दिन 1 करोड़ की ही कमाई कर पाई. हालांकि इसी शुक्रवार को रिलीज हुई लुका छिपी को दर्शकों ने काफी सराहा लेकिन सोनचिड़िया (SonChiriya) की कमाई न करने की पीछे कुछ और कारण माने जा रहे हैं.
Read more