विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2021

सोनम कपूर ने दिलचस्प कैप्शन के साथ शेयर कीं खूबसूरत Photos, फैन्स बोले- दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा...

सोनम कपूर ने व्हाइट कलर की ड्रेस में अपनी कुछ खूबसूरत और प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया में अपने फैंस के साथ शेयर की हैं.

सोनम कपूर ने दिलचस्प कैप्शन के साथ शेयर कीं खूबसूरत Photos, फैन्स बोले- दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा...
सोनम कपूर ने शेयर की अपनी खूबसूरत तस्वीरें
नई दिल्ली:

सोनम कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं. सोनम कपूर के बारे में फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी द स्ट्रेंजर इन द मिरर में बताया है कि सोनम कपूर ने भाग मिल्खा भाग में काम करने के लिए केवल 11 रुपये की फीस ली थी. यह जानकर सोनम कपूर के प्रति उनके फैंस का सम्मान और बढ़ गया था. अब इसके बाद सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर जो अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, उन पर भी उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें वे सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं और अलग-अलग पोज में उन्होंने ये तस्वीरें खिंचवाई हैं. एक फोटो में वे गंभीर होकर कैमरे की ओर देख रही हैं, तो दूसरी फोटो में वे दूसरी ओर देखकर खिलखिला कर हंसती हुई नजर आ रही हैं. बाकी 2 तस्वीरों में भी सोनम कपूर की प्यारी सी अदा देखने के लिए मिल रही है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, "वह सुंदरता में रात की तरह टहल रही है. बादलों के बीच से और तारों से भरे हुए आकाश से गुजर रही है. इस अंधेरी और इस रोशनी का सबसे अच्छा स्वरूप और पहलू उसकी आंखों में आकर मिल रहे हैं. इस तरह से यह मधुरता से रोशनी तक का प्रस्ताव लेकर आई है, जो जन्नत तक में नहीं मिल पाती है".

सोनम कपूर की इन तस्वीरों को अब तक 1 लाख 85 हजार से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. फैंस इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बहुत ही खूबसूरत बता रहे हैं. ज्यादातर फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी बनाई है. एक फैन ने लिखा है कि हमारी दुनिया का यह सबसे खूबसूरत चेहरा है. अभी एक दिन पहले भी सोनम कपूर ने लॉन्ग ब्लैक ड्रेस में अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिन्हें भी फैंस ने खूब पसंद किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Sonam Kapoor Photos, Sonam Kapoor Latest Photos, Sonam Kapoor Video, Sonam Kapoor Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com