विज्ञापन

सोनम कपूर ने बताया दूसरे बेटे का यूनिक नाम, भगवान शिव और विष्णु से खास कनेक्शन

सोनम कपूर के घर हाल ही में दूसरी बार किलकारी गूंजी थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने पति के साथ दूसरे बेटे का बेहद खास नाम फैंस को बताया है.  

सोनम कपूर ने बताया दूसरे बेटे का यूनिक नाम, भगवान शिव और विष्णु से खास कनेक्शन
सोनम कपूर ने दूसरे बेटे का नाम रखा रुद्रलोक

एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों दूसरी बार मां बनने के सुख को इंजॉय कर रही हैं. बेटे के जन्म के बाद से ही हर कोई उसका नाम जानने के लिए उत्सुक था. अभिनेत्री ने शनिवार को छोटे बेटे का नाम रिवील किया. सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे पति आनंद आहूजा और दोनों बच्चों के साथ नजर आ रही हैं. अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने छोटे बेटे का नाम रुद्रलोक कपूर आहूजा रखा है. अभिनेत्री ने लिखा, "उस दिव्य शक्ति की भावना में जिसने एक बार फिर हमारी जिंदगी को खूबसूरती से बदल दिया है. एकादशी के पवित्र दिन, भगवान विष्णु की कृपा से जन्मे हमारे दूसरे बेटे को हम एक खास आशीर्वाद मानते हैं, जैसे वह अपने बड़े भाई के साथ एक सुंदर और दिव्य जुड़ाव लेकर आया हो. रुद्रलोक कपूर आहूजा का बहुत प्यार और आभार के साथ हम स्वागत करते हैं."

सोनम कपूर के बेटे के नाम का अर्थ

उन्होंने अपने बेटे के नाम का अर्थ समझाते हुए लिखा, "वेदों में 'रुद्र' का अर्थ शक्तिशाली और साहसी होता है. वह शक्ति जो दुखों को दूर करती है और नई ऊर्जा, उपचार और बदलाव का प्रतीक है." उन्होंने अपने बेटे के नाम का संबंध बड़े बेटे से जोड़ा. अभिनेत्री ने लिखा, "रुद्र का संबंध वायु से भी माना जाता है, यानी उस जीवन शक्ति से जो हर जीव में बहती है. हमारे बड़े बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा है, जो जीवन और संरक्षण का प्रतीक है."

ये भी पढे़ं- माधुरी दीक्षित-अरुण गोविल को मौका देने वाले इस शख्स ने पैसों के बिना शुरू हुआ सफर, आज पोते ने बना दिया करोड़ों का साम्राज्य

सोनम कपूर ने बताया रुद्र के आने से जिंदगी हुई पूरी

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "अब रुद्र के आने से ऐसा लगता है जैसे हमारी जिंदगी में एक सुंदर संतुलन पूरा हो गया हो. शक्ति और शांति, संरक्षण और परिवर्तन, दोनों साथ-साथ. हम दुआ करते हैं कि अपने नाम की तरह रुद्र भी निडर, दयालु, समझदार और उजाला फैलाने वाला बने. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए दिल से धन्यवाद- सोनम कपूर, आनंद अहूजा, वायु कपूर अहूजा और रुद्रलोक कपूर अहूजा."

सेलेब्स ने दी बधाई

सोनम के पोस्ट करने के बाद उनके दोस्त और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने इमोजी शेयर कर कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दी. अभिनेत्री सोफी चौधरी ने लिखा, "आपको बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं." 

ये भी पढे़ं- Mother's Day: दीपिका पादुकोण बनेंगी दूसरे बच्चे की मां, मदर्स डे पर देखें जवान एक्ट्रेस के मदरहुड टाइमलाइन की 8 फोटो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com