Festival de Cannes में सोनम कपूर.
- कान फिल्म फेस्टिवल 2018 में शामिल हुईं सोनम कपूर
- सामने आया सिक्योरिटी चैकअप का फनी वीडियो
- शादी के बाद पहली बार रेड कारपेट पर उतरीं एक्ट्रेस
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकॉन सोनम कपूर ने 8 मई को दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की. शादी के तुरंत बाद हनीमून एन्जॉय करने की जगह एक्ट्रेस पति आनंद आहूजा के बगैर फ्रेंच रेविरा पहुंचीं. 71वें कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं सोनम कपूर ने सोमवार को देसी लुक में रेड कारपेट पर शानदार एंट्री की. सोनम कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इवेंट में शामिल होने से पहले सिक्योरिटी चैकअप से गुजरती नजर आ रही हैं.
Cannes के रेड कारपेट पर सफेद जोड़े में उतरीं सोनम कपूर, हाथों पर दिखी शादी की मेहंदी
इस वीडियो में सोनम अपनी कार की बैकसीट पर सजी-धजी बैठी हुई हैं. इसी बीच सिक्योरिटी गार्ड कार के दोनों गेट खोलते हैं और सोनम उनका हैलो कहकर अभिवादन करती हैं. सोनम के ठीक सामने बैठा शख्स इस वाकये को कैमरे में कैप्चर कर रहा है. गार्ड उन्हें बताता है कि सिर्फ सिक्योरिटी के लिहाज से चैकिंग की जा रही है. इसी बीच कैमरा हाथ में पकड़े शख्स की आवाज आती है- "हमने सोनम की ड्रेस के नीचे कुछ छिपा रखा है." उनकी बात सुन सोनम हंस पड़ती हैं.
बता दें, कान के रेड कारपेट पर सोनम कपूर ऑफ-व्हाइट लहंगा पहनकर उतरीं. दुल्हन के लिबाज में सजी-धजी सोनम पर यह लुक बेहद जच रहा था, उनके हाथों पर शादी की मेहंदी साफ देखी जा सकती है.
देखें, सोनम के रेड कारपेट अपीयरेंस की तस्वीरें और वीडियो....
शादी के बाद सोनम अपनी पहली कान अपीयरंस में जगमगाती नजर आईं. उन्होंने राल्फ एंड रूसो का ऑफ-व्हाइट डिजाइनर लहंगा पहना. अपने लुक को उन्होंने चोपार्ड के इयररिंग्स से कम्पलीट किया. सोनम के हाथों पर शादी की मेहंदी साफ देखी जा सकती हैं. साथ ही बालों पर लगा आम्रपाली का परांदा, उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा था.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

आनंद आहूजा जब भरने लगे मांग में सिंदूर तो सोनम कपूर बोलीं- बहुत थोड़ा...
बता दें, कान के रेड कारपेट पर सोनम कपूर ऑफ-व्हाइट लहंगा पहनकर उतरीं. दुल्हन के लिबाज में सजी-धजी सोनम पर यह लुक बेहद जच रहा था, उनके हाथों पर शादी की मेहंदी साफ देखी जा सकती है.
देखें, सोनम के रेड कारपेट अपीयरेंस की तस्वीरें और वीडियो....
सोनम कपूर के दूल्हे को गोद में उठाकर रणवीर सिंह ने किया डांस, जमीन पर बैठकर भी थिरके; देखें Video
शादी के बाद सोनम अपनी पहली कान अपीयरंस में जगमगाती नजर आईं. उन्होंने राल्फ एंड रूसो का ऑफ-व्हाइट डिजाइनर लहंगा पहना. अपने लुक को उन्होंने चोपार्ड के इयररिंग्स से कम्पलीट किया. सोनम के हाथों पर शादी की मेहंदी साफ देखी जा सकती हैं. साथ ही बालों पर लगा आम्रपाली का परांदा, उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा था.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sonam Kapoor, Festival De Cannes 2018, Cannes Film Festival 2018, Viral Video