विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2022

मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, बेबी बंप के साथ शेयर की गुड न्यूज

सोनम ने आज फैंस के साथ बड़ी खूशखबरी शेयर की है, जिसके बाद फैंस उन्हें शुभकामनाएं देते नहीं थक रहे हैं. सोनम में सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरों के साथ आज अपनी मां बनने की खुशी शेयर की है.

मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, बेबी बंप के साथ शेयर की गुड न्यूज
मां बनने वाली हैं सोमन कपूर
नई दिल्ली:

सोनम कपूर आहूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं. सोनम ने आज फैंस के साथ बड़ी खूशखबरी शेयर की है, जिसके बाद फैंस उन्हें शुभकामनाएं देते नहीं थक रहे हैं. सोनम में सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरों के साथ आज अपनी मां बनने की खुशी शेयर की है. आज सुबह नीरजा एक्ट्रेस ने  सोशल मीडिया पर तूफान सा ला दिया. पति आनंद आहूजा के साथ क्यूट फोटो शेयर करते हुए उन्होंने अपनी गर्भावस्था प्रेग्नेंसी की घोषणा की है.  

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनम ने काले रंग की ड्रेस पहने हुए खुद की तस्वीरें शेयर की है, वह आनंद की गोद में सिर रखे हुए एक सोफे पर लेटी हैं. फोटो में उन्होंने अपने बेबी बंप पर हाथ रखा है और मुस्करा रही हैं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी की चमक दिख रही है. वहीं आनंद उन्हें मुस्करा कर देखते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो से फैंस की नजरें नहीं हट रही है.  कैप्शन में सोनम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर की है.  उन्होंने कैप्शन लिखा, चार हाथ. आपको सबसे अच्छे से उठाने के लिए. दो दिल आपके साथ. एक परिवार, जो आपको प्यार देगा. हम आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते. कैप्शन के साथ उन्होंने दिल के इमोटिकॉन्स शेयर किए हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार डैडी अनिल कपूर के साथ एके वर्सेज एके में नजर आई थीं. इसके अलावा, वह अगली बार शोम मखीजा की आगामी फिल्म ब्लाइंड में पूरब कोहली और विनय पाठक के साथ दिखाई देंगी. यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई कोरियन फिल्म ब्लाइंड की रीमेक है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Sonam Kapoor Bollywood, Sonam Kapoor Films, Sonam Kapoor News, Sonam Kapoor Pregnancy, Sonam Kapoor Age, Sonam Kapoor Gucci, Sonam Kapoor Cover, Sonam Kapoor Net Worth, Sonam Kapoor Husband, Sonam Kapoor Anand Ahuja, Sonam Kapoor Anand Ahuja Funny Video, Sonam Kapoor Anand Ahuja Japan Vacation, Sonam Kapoor Anand Ahuja Love Story, Sonam Kapoor Anand Ahuja Married, Sonam Kapoor Anand Ahuja Marriage Date Announced, Sonam Kapoor Anand Ahuja Paris, Sonam Kapoor Anand Ahuja Photos, Sonam Kapoor Anand Ahuja Rec
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com