विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2018

Indian Idol 10 में कंटेस्टेंट की मां ने पूछा ऐसा सवाल, सोनाक्षी सिन्हा ने कर डाला ये बड़ा खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सोनी इंटरटेनमेंट पर आने वाला रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 10' पर अपने परिवार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

Indian Idol 10 में कंटेस्टेंट की मां ने पूछा ऐसा सवाल, सोनाक्षी सिन्हा ने कर डाला ये बड़ा खुलासा
इंडियन आइडल के सेट पर सोनाक्षी सिन्हा
  • सोनाक्षी से कंटेस्टेंट की मां ने पूछा सवाल
  • फिर कुछ यूं दिया जवाब
  • इंडियन आइडल 10 के सेट पर थीं सोनाक्षी
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सोनी इंटरटेनमेंट पर आने वाला रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 10' पर अपने परिवार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. सोनाक्षी ने अपने परिवार के सभी सदस्यों के बारे में बताते हुए कई बातें शेयर की. उन्होंने यह खुलासा किया कि उनके परिवार के बंगले का नाम रामायण क्यों रखा गया. सोनाक्षी ने रियलिटी शो इंडियन आइडल 10 की कंटेंस्टेंट की मां के द्वारा पूछे गये सवाल का जवाब दिया. वह इंडियन आइडल के सेट पर एपिसोड की शूटिंग कर रही थीं, उसी दौरान उन्होंने यह खुलासा किया. सोनाक्षी शो के शीर्ष 10 प्रतिभागियों की गायकी से काफी प्रभावित हुईं. 

Indian Idol 10: इस सिंगर का गाना सुन हैरान रह गए ऐश्वर्या और अनिल कपूर, अनु मलिक ने किया ये वादा

सोनाक्षी एक प्रतिभागी इंदिरा दास की प्रस्तुति के बाद काफी तारीफ की. इसके बाद इंदिरा की मां ने उनसे उनके बंगले के नाम के बारे में पूछा. इस पर सोनाक्षी ने कहा, "मुझे इंडियन आइडल में इंदिरा का गाना पसंद आया. वह बहुत प्यारी है और एक सपने की तरह गाती है. आपके सवाल का जवाब मैं पहली बार दे रही हूं. कई लोगों ने मुझसे यह सवाल किया है, लेकिन मैं पहली बार इसका जवाब देने जा रही हूं. 
 

Indian Idol 10: अनु मलिक ने शूटिंग देखने के लिए पापा की जेब से चुराए थे 5 रुपये, मुंबई में यूं पूरा किया सपना

सोनाक्षी ने कहा, ''मैं और मेरी मां घर में बाहरी व्यक्ति हैं, क्योंकि मेरे पिता (शत्रुघ्न सिन्हा) के तीन भाइयों का नाम राम, लक्ष्मण, भरत है और हमारा नाम इनसे अलग है." उन्होंने कहा, "मेरे भाइयों का नाम लव और कुश है, इसलिए हमारे घर के लिए रामायण हमें एकदम सही लगा. यह बात दीगर है कि हम कभी-कभी रामायण के अंदर महाभारत होते भी देखते हैं."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonakshi Sinha, Indian Idol 10, Sonakshi Sinha Family Secret
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com