एक्टर सोहेल खान भले ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में नहीं रहते, लेकिन वह अपने परिवार के बेहद करीब है. वह जब भी परिवार के साथ बिताए किसी खास पल की तस्वीर शेयर करते हैं, तो फैंस का ध्यान जरूर खींच लेते हैं. इस बार उनकी ऐसी ही एक तस्वीर ने दिल जीत लिया , जिसमें सोहेल ने अपने संडे मॉर्निंग की एक प्यारी झलक दिखाई है.
माता - पिता के साथ नाश्तें की तस्वीरे की शेयर
सोशल मीडिया पर सोहेल खान के जरीए शेयर की गई तस्वीरों में उनके अम्मी - अब्बू सलीम खान और सलमा खान एक साथ खाने की मेज पर नाश्ता करते नजर आए. सोहेल ने इस फैमिली मोमेंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे ' बेस्ट ब्लिस्ड ब्रेकफास्ट' बताया है.
सोहेल खान ने इंस्टाग्राम पर की गई एक तस्वीर में पिता सलीम खान अपनी वाइफ सलमा के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं. मेज पर कई तरह के डिश और अलग-अलग फल रखे हुए दिखाई दे रहे हैं. सलमा खान कैमरे की ओर देख रही हैं, जबकि सलीम खान नाश्ते का मजा लेते हुए कैंडिड अंदाज में नजर आए. इस नजारे को सोहेल ने अपनी यादों में बंद करते हुए क्लिक किया है. जिसके बाद इस तस्वीर को उन्होंने खास कैप्शन के साथ शेयर किया और लिखा बेस्ट ब्लिस्ड ब्रेकफास्ट.
तस्वीर पर फैंस ने लुटाया प्यार
उनके इस पोस्ट पर फैंस ने बेहद प्यार लुटाया है. एक गेमिंग यूजर @Sidharthaexpensesp ने इस बॉनेड को बेहद खास बताया. उन्होंने लिखा कि किसी के लिए सबसे अच्छे पल वे होते हैं जब वे शांति से अपने माता-पिता के साथ नाश्ता कर पाते हैं. सोहेल की पोस्ट को उनके कई यूजर बेस्ट पिक फॉरएवर भी कहा है.
रियलिटी शो एलायंस का हिस्सा थे सोहले खान
बता दें कि हाल ही में सोहेल खान अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो एलायंस (Alliance) का हिस्सा थे.यह शो कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किया गया था. इस शो में सोहेल खान ने बतौर कंटेस्टेंट (वाइल्ड कार्ड एंट्री) भाग लिया था. जिसमें जब उनकी एक्स वाइफ सीमा सचदेह बाहर हुई थी तो वह बेहद भावुक नजर आए थे, जिसके बाद उन्हें हौसला देने के लिए सलमान खान ने घर में स्पोर्ट देने के लिए एंट्री ली थी.
आपके लिए और भी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं