Sky Force 2 Days Box Office Collection: 2024 में बड़े मियां छोटे मियां, सरफिरा और खेल खेल में जैसी फ्लॉप फिल्में देने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार के लिए लगता है 2025 शुभ साबित हो सकता है. ऐसा हम नहीं बल्कि स्काई फोर्स का दूसरे दिन कलेक्शन कह रहा है, जो पहले दिन के मुकाबले डबल है. हालांकि फिल्म का बजट 160 करोड़ का बताया जा रहा है, जिसके चलते अभी यह कहना की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप मुश्किल है. लेकिन फैंस को उम्मीद है कि स्काई फोर्स अक्षय कुमार की 2025 की हिट फिल्म साबित होने वाली है.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 19 करोड़ तक का था. इसके बाद 75.51 प्रतिशत की उछाल के साथ दूसरे दिन 21.50 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने अपने नाम किया. इसके चलते दो दिनों का कलेक्शन 33.75 करोड़ रुपए रहा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अक्षय कुमार की आखिरी बड़ी हिट 2021 में आई सूर्यवंशी थी, जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म का बजट 160 करोड़ का था. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 293 करोड़ कमाए थे. वहीं खेल खेल में, सरफिरा, बड़े मियां छोटे मियां, मिशन रानीगंज, सेल्फी, राम सेतु, रक्षाबंधन, सम्राट पृथ्वीराज और बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि अक्षय कुमार के कैमियो वाली सिंघम अगेन ने 250 करोड़ के बजट में 372.4 करोड़ की कमाई हासिल की थी. जबकि स्त्री 2 में स्पेशल कैमियो के चलते कम बजट की फिल्म ने 857.15 करोड़ की कमाई की थी.
गौरतलब है कि 26 जनवरी के मौके पर बीते साल ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर रिलीज हुई थी, जिसने 250 करोड़ के बजट में दुनिया भर में 358.83 करोड़ की कमाई हासिल की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं