विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2019

चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा हुई अरेस्ट तो भड़कीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, कहा-बेटी इन्हीं से बचाओ

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्म्यानंद (Chinmayanand) पर आरोप लगाने वाली छात्रा को पुलिस ने जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने अपना गुस्सा जताया है.

चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा हुई अरेस्ट तो भड़कीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, कहा-बेटी इन्हीं से बचाओ
चिन्मयानंद (Chinmayanand) केस में आरोप लगाने वाली लड़की की हुई गिरफ्तारी पर भड़कीं एक्ट्रेस
  • चिन्मयानंद केस में आरोप लगाने वाली लड़की की हुई गिरफ्तारी
  • छात्रा की गिरफ्तारी पर भड़कीं एक्ट्रेस
  • स्वरा भास्कर का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्म्यानंद (Chinmayanand) पर आरोप लगाने वाली छात्रा को पुलिस ने जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है. छात्रा को बुधवार सुबह पुलिस उसके घर से उठा ले गई थी. छात्रा ने जिस नेता पर रेप का आरोप लगाया है उन्होंने ही छात्रा पर जबरन वसूली का मामला दर्ज कराया है. हाल ही में इस मामले पर बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने अपना गुस्सा जताते हुए ट्वीट किया है. स्वरा भास्कर के ट्वीट से लग रहा है कि वह छात्रा की गिरफ्तारी को लेकर काफी गुस्से में हैं. स्वरा भास्कर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने की घोषणा के बाद आया अमिताभ बच्चन का ट्वीट

23 वर्षीय युवती की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते हुए स्वरा भास्कर  (Swara Bhasker) ने ट्वीट किया, "बेटी इन्हीं से बचाओ!!! शर्म है!!!" स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस मामले पर केवल स्वरा भास्कर ही नहीं, बल्कि ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने भी गुस्सा जताया है. ऋचा चड्ढा ने छात्रा की गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा, "ये हो क्या रहा है?" बता दें कि रेप के आरोपी चिन्म्यानंद को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में रखा गया है.

मलाइका अरोड़ा सिखा रही थीं एक्सरसाइज तो अर्जुन कपूर के चाचा ने किया ये कमेंट, देखें Video

बात करें स्वरा भास्कर  (Swara Bhasker) की तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'शीर कोर्मा' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में स्वरा भास्कर के साथ एक्ट्रेस दिव्या दत्ता और शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं. इसके अलावा ऋचा चड्ढा की बात करें तो एक्ट्रेस ने फिल्म आर्टिकल 375 के जरिए खूब धमाल मचाया है. उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ ही फिल्म समीक्षकों का भी दिल जीता है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinmayanand, Swara Bhasker, Richa Chadha, Swara Bhasker Tweet On Chinmayanand Case, Swara Bhasker On Chinmayanand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com