विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2022

'अमित जी में कभी न खत्म होने वाला स्पिरिट है. वे सबके लिए प्रेरणा हैं'- NDTV से बोले सिंगर शान

हाल ही में शान ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अमिताभ के बारे में बात की.

सिंगर शान ने अमिताभ के बारे में की बात
नई दिल्ली:

कल सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन था. अमिताभ बच्चन ने कल अपना 80वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाई दी. सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक ने बिग बी को बर्थडे विश किया. वहीं सिंगर शान ने भी बिग बी के के बारे में एनडीटीवी इंडिया से बात की. हाल ही में शान ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अमिताभ के बारे में बात की. इस दौरान जब शान से पूछा गया कि, "म्यूजिक, फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा रोल अदा करता है. खासकर अमिताभ का डांसिंग स्टाइल, लिप सिंकिंग. उनके जन्मदिन पर आप उन्हें क्या कहना चाहेंगे?". 

इस सवाल का जवाब देते हुए शान कहते हैं, "सबसे पहले तो उन्हें बर्थडे विश करना है. ग्रेटेस्ट एंटरटेनर बच्चन साहब को 80वें जन्मदिन की ढेरों बधाई. जैसा कि आपने कहा मैंने उनके लिए गाना नहीं गाया, लेकिन मेरी मम्मी जब उनका जुम्मा चुम्मा नाईट शो हुआ था 80 के दशक में, जहां न सिर्फ लंदन में, यूएस में और साउथ अफ्रीका में मेरी मां कोरस सिंगिंग का पार्ट रही थीं. मेरी मम्मी के साथ उनके कई सारे फोटोज थे. तब से मैं उन्हें एक हीरो की तरह देख रहा हूं, लेकिन वे एक पर्सनालिटी और एक खूबसूरत इंसान हैं, जो हर किसी को अपने साथ लेकर चलता है". 

इसके बाद शान ने एक किस्से को याद करते हुए बताया कि एक फिल्म में उन्हें अभिषेक के लिए गाने का मौका मिला था. वे बोलते हैं, "और मुझे एक गाने के लिए ऑडिशन देना था. आदेश जी म्यूजिक डायरेक्टर थे और गाना था 'ये हवाएं जुल्फों में तेरी गुम हो जाएं'. तो जया जी भी थीं, बच्चन साहब भी थे. वो कह रहे थे कि अरे बस गाओ. हम बस बैठे हैं. बाद में पता चला वो ऑडिशन था और लकिली मैं पास हो गया. पप्पू पास हो गया. इसके बाद कई फिल्म में अभिषेक के लिए गाने का मुझे मौका मिला".

अपनी बात जारी रखते हुए शान कहते हैं, "अमिताभ बच्चन में जो कभी न खत्म होने वाला स्पिरिट है. चाहे आप एक्टर हों, या आप सिंगर हो या आप किसी भी क्षेत्र में हों, वे हर किसी के लिए प्रेरणा हैं. वे न सिर्फ अपने लिए बल्कि अपने को एक्टर्स के लिए भी रिलैक्स हैप्पी वातावरण सेट करते हैं". 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shaan, Amitabh Bachchan, Shaan On Amitabh Bachchan, Shaan Interview, Shaan Latest Interview, Amitabh Bachchan Birthday, Bollywood Singer Shaan, Shaan Songs, Shaan Interview With Ndtv
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com