Sikandar Box Office Collection Day 4: सिकंदर की वजह से सलमान खान इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि रिलीज के बाद सिकंदर को फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. कुछ लोगों को सलमान खान की यह फिल्म काफी पसंद आई तो कुछ इसे देखने के बाद निराश दिए. हालांकि सलमान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ले रही है. अब सिकंदर के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है.
सलमान खान की यह फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क से मिले आंकड़ों के अनुसार सिकंदर ने अपने चौथे दिन सिर्फ 6.52 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि यह अभी फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं, जिनमें बदलाव होने की संभावना है. बात करें सिकंदर के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इस फिल्म ने अपने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन सलमान खान की इस फिल्म ने 29 करोड़ रुपये कमाए. जबकि तीसरे दिन सिकंदर की कमाई 19.5 करोड़ रुपये रही.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसे में चार दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को जोड़ा जाए तो सिकंदर ने 84 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. आपको बता दें कि फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. इसे उत्तर और दक्षिण भारत दोनों में बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है. गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज से पहले ही पायरेसी का शिकार हो गई थी. हालांकि इस पर तुरंत ही कार्रवाई हुई और अब इस फिल्म के सभी गैरकानूनी लिंक्स को इंटरनेट से हटा लिया गया है. पिछले कुछ समय में इस तरह की घटनाएं कई बार सुनने को मिली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं