Sikandar Box Office Collection Day 3: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म से भाईजान और उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं. सिकंदर ईद से एक दिन पहले रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. लेकिन जैसी उम्मीद की जा रही थी सलमान खान की सिकंदर उम्मीद पर उतनी खरी नहीं उतरी है. इस फिल्म के तीसरे दिन के ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है.जो सलमान खान और उनके फैंस को निराश कर सकती है.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार सिकंदर ने अपने तीसरे दिन यानी मंगलवार को भारत के अंदर कुल 16.45 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि यह अभी फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं, जिसके बदलने की संभावना है. वहीं बात करें सिकंदर के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इस फिल्म ने अपने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन सलमान खान की इस फिल्म ने 29 करोड़ रुपये कमाए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तीसरे दिन की कमाई को जोड़ लिया जाए तो सिकंदर ने अब तक तीन दिन के अंदर 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. आपको बता दें कि फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. इसे उत्तर और दक्षिण भारत दोनों में बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है. गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज से पहले ही पायरेसी का शिकार हो गई थी. हालांकि इस पर तुरंत ही कार्रवाई हुई और अब इस फिल्म के सभी गैरकानूनी लिंक्स को इंटरनेट से हटा लिया गया है. पिछले कुछ समय में इस तरह की घटनाएं कई बार सुनने को मिली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं