विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2020

सिद्धार्थ शुक्ला गाड़ी चलाते हुए अचानक दिखाने लगे स्वैग, Video में बजा- 'तेरा बाप आया...'

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla Video) इस वीडियो में गाड़ी चलाते हुए अपना स्वैग दिखाते नजर आ रहे हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला गाड़ी चलाते हुए अचानक दिखाने लगे स्वैग, Video में बजा- 'तेरा बाप आया...'
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का वीडियो हुआ वायरल
  • सिद्धार्थ शुक्ला का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्टर ने दिखाया स्वैग
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में धमाका करने के बाद एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 14 हाउस में सीनियर कंटेस्टेंट के तौर पर तीन हफ्तों तक रहे थे. इस दौरान सिद्धार्थ ने नए कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास  लगाई थी. अब सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla Video) इस वीडियो में पहले तो गाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं. बाद में अचानक से वैनिटी बैन में पहुंच जाते हैं, जिसमें उनका स्वैग देखने लायक है. 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का स्टाइल देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह जाता है. सिद्धार्थ वैनिटी में पहुंचते ही शीशे में अपने बालों को संवारने लगते हैं. सिद्धार्थ शुक्ला के वीडियो में 'तेरा बाप आया' गाना बजता नजर आ रहा है. सिद्धार्थ शुक्ला के इस धांसू वीडियो को विरल भयानी के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. एक्टर के स्वैग को देख फैन्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं. 


सिद्धार्थ (Sidharth Shukla Video) के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी जगह बनाई है. बिग बॉस 13 के साथ वह खतरों के खिलाड़ी के भी विजेता रह चुके हैं. सिद्धार्थ शुक्ला वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्म में भी नजर आए थे. इस फिल्म में एक्टर की हर किसी ने तारीफ की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidharth Shukla, Sidharth Shukla Video, Sidharth Shukla Video Viral, Sidharth Shukla Instagram, Sidharth Shukla Showing Swag, Sidharth Shukla In Vanity Van
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com