विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2023

Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा की मॉम से फोटोग्राफर ने पूछा कियारा के बहू बनने पर रिएक्शन तो कुछ यूं आया जवाब

Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी होने जा रही है. जब सिद्धार्थ की मम्मी से उनकी बहू को लेकर एक्साइटमेंट के बारे में पूछा तो उनका कुछ इस तरह जवाब आया.

Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा की मॉम से फोटोग्राफर ने पूछा कियारा के बहू बनने पर रिएक्शन तो कुछ यूं आया जवाब
Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ की मॉम का कियारा को लेकर आया इस तरह रिएक्शन
नई दिल्ली:

सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अब घर में बहू आ रही है तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की मम्मी रिम्मा मल्होत्रा भी कम एक्साइटेड नहीं हैं. शनिवार रात को रिम्मा मल्होत्रा जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचीं. उस दौरान वहां मौजूद फोटोग्राफरों ने जब रिम्मा से पूछा कि वह नई बहू का घर में वेलकम करने के लिए कितनी एक्साइटेड हैं तो इस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की मम्मी ने जवाब दिया, 'बहुत एक्साइटेड हैं.' शादी के बारे में डिटेल पूछे जाने पर रिम्मा मल्होत्रा ने पूरी तरह से गोपनीयता बरती और उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा, 'मैं आपको बता दूंगा. शुक्रिया.' 

v27sdnjo

शनिवार दोपहर जैसलमेर एयरपोर्ट पर कियारा आडवाणी के पिता जगदीप आडवाणी और उनकी मां जेनेवीव को क्लिक किया गया.

lm1ia10o

जब फोटोग्राफर ने कियारा आडवाणी के पिता जगदीप आडवाणी को हवाई अड्डे पर बधाई दी और उनसे पूछा कि शादी के बारे में उनका क्या कहना है, तो उन्होंने जवाब दिया: 'मुबारक हो सबको.'

oj2b4528

कियारा आडवाणी ने शनिवार दोपहर जैसलमेर हवाई अड्डे पर चेक इन किया। उनके साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​भी थे. बताया जा रहा है कि कियारा आडवाणी की शादी की ड्रेस मनीष मल्होत्रा ही डिजाइन कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidharth Malhotra, Kiara Advani, Sidharth Malhotra Weds Kiara Advani, Kiara Advani Weds Sidharth Malhotra, Kiara Weds Sidharth, NDTV Hindi, NDTV India, Jaisalmer, Rimma Malhotra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com