विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया पुराना Video, दोस्तों संग मस्ती करते आए नजर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Video) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया पुराना Video, दोस्तों संग मस्ती करते आए नजर
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का पुराना वीडियो हुआ वायरल
  • सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो हुआ वायरल
  • बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया पुराना वीडियो
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में ड्रग्स इस्तेमाल के आरोप में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में एनसीबी ने कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल किसी को जमानत नहीं मिली है. रिया फिलहाल मुबंई के भायखला जेल हैं. उन्हें 22 सितंबर तक जेल में रहना है. इन खबरों से इतर हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Video) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput), राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ इंटरव्यू दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर किस तरह मस्ती कर रहे हैं. राजकुमार राव की बात सुनकर सुशांत बहुत जोर से हंसने लगते हैं. हंसते हुए सुशांत सोफे पर आराम से लेट जाते हैं, जिसके बाद पीछे से एक्टर के सिर पर कोई थप्पड़ मार देता है.


सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के इस वीडियो को उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. श्वेता ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक दिलकश स्माइल." श्वेता द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. उन्होंने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. सुशांत के निधन की सीबीआई जांच जारी है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Video, Sushant Singh Rajput Video Viral, Sushant Singh Rajput Instagram, Sushant Singh Rajput Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com